फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP Weather: Three including two innocent died due to cold

UP Weather: ठंड का सितम, दो मासूम समेत तीन की मौत, इटावा में 4 और कई जिलों में 5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

Wed, 04 Jan 2023 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में ठंड के तेवर और तल्ख होते जा रहे हैं। फतेहपुर में पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के दौरान एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कन्नौज में एक मासूम की जान चली गई।

विज्ञापन
UP Weather: Three including two innocent died due to cold
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार को ठंड के तेवर और कड़े हो गए। इटावा में चार डिग्री समेत अधिकतर जिलों में न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच डिग्री तक पहुंच गया। फतेहपुर में पांच डिग्री न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के दौरान एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। कन्नौज में एक मासूम की जान ठंड से चली गई।

विज्ञापन


बांदा में ठंड लगने से बीमार हुए नौ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरैया में मंगलवार को सुबह से ही शीतलहर के चलने से पूरा दिन ठंडक रही। पारा लुढ़क कर पांच डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम की स्थिति बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने शाम होते-होते ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की। बांदा में पिछले पांच वर्ष में पहली बार तीन जनवरी को न्यूनतम पारा लुढ़क कर सात डिग्री पर पहुंचा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि अगले चार दिन तक ठंड से राहत नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री और नीचे लुढ़कने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। इटावा में मंगलवार को न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर चार डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह घने कोहरे के साथ ही शुरुआत हुई। वन्यजीवों का भी ठंड से बुरा हाल रहा। जालौन में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, महोबा, कन्नौज में 5.5 डिग्री, फर्रुखाबाद, हरदोई, हमीरपुर और उन्नाव में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed