फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP-UK team wins gold thanks to the performance of Kanpur's daughters.

Kanpur News: कानपुर की बेटियों के खेल से यूपी-यूके टीम ने जीता सोना

Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP-UK team wins gold thanks to the performance of Kanpur's daughters.
कानपुर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सातवीं सीआईएससीई नेशनल खो-खो बालिका प्रतियोगिता हुई। अंडर-19 वर्ग में यूपी-यूके की संयुक्त टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय की छात्राओं ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर खिताबी सफलता पाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की पलक अवस्थी और दिशा यादव का चयन स्कूल नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। सौम्या सिंह चौहान को स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार तालमेल दिखाते हुए डिफेंस और अटैक दोनों में प्रभावी प्रदर्शन किया। उनकी सटीक टैपिंग, तेज डाइव और बेहतर कवरिंग ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

यूपी-यूके टीम की मैनेजर की जिम्मेदारी विद्यालय की खेल शिक्षिका ज्योति ने संभाली। उनके कुशल प्रबंधन को देखते हुए उन्हें आगामी स्कूल नेशनल गेम्स में भी टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय की प्रिंसिपल रागिनी राठौर व कानपुर जिला खो-खो संघ के संरक्षक रणवीर सिंह मलिक, सत्य प्रकाश तिवारी और स्वदेश श्रीवास्तव, सचिव विपिन कुमार सोनकर और संयुक्त सचिव आनंद कुमार और रोहित सोनकर ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed