फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP U-16 team stranded in Lucknow after IndiGo flight cancelled, sent to Delhi by bus

Kanpur News: इंडिगो फ्लाइट निरस्त होने से यूपी अंडर-16 टीम लखनऊ में फंसी, बस से दिल्ली भेजी गई

Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
UP U-16 team stranded in Lucknow after IndiGo flight cancelled, sent to Delhi by bus
एयरपोर्ट से निकलते यात्राी। - फोटो : संवाद
कानपुर। इंडिगो एयरलाइंस में क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या के चलते परिचालन पर संकट है। फ्लाइट निरस्त होने से बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम लखनऊ में दो दिन फंसी रही। इससे सात दिसंबर से त्रिपुरा के खिलाफ होने वाला मैच एक दिन शिफ्ट कर दिया गया। टीम की चार दिसंबर की बंगलूरू की फ्लाइट थी। टीम को बस से दिल्ली भेजा गया है। वहीं, कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट दूसरे दिन भी निरस्त रही। हालांकि मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट समय से आई और गई। पत्रकारों को भी एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि टीम की यात्रा के लिए इंडिगो की फ्लाइट बुक थी। दो दिन तक फ्लाइट निरस्त होने से शनिवार शाम टीम को बस से दिल्ली भेजा गया है। वहां से बंगलूरू के लिए फ्लाइट बुक कराई गई है। रविवार की फ्लाइट समय पर मिल जाएगी तो ठीक अन्यथा सोमवार को शिफ्ट किया गया मुकाबला भी प्रभावित हो सकता है। बीसीसीआई ने इस स्थिति का संज्ञान लिया है। बताया कि उत्तर प्रदेश का पहला मैच त्रिपुरा के खिलाफ कर्नाटक के शिमोगा स्थित केएससीए नवूले स्टेडियम में होना है। अब यह मुकाबला संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा, बशर्ते टीम समय पर बंगलूरू पहुंच सके।
विज्ञापन


फ्लाइट के आने और जाने की जानकारी समय से नहीं देने से यात्री नाराज
बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई में लोग फंसे, महापाैर प्रमिला पांडेय मुंबई में फंसीं
माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। वहीं, यात्रियों का आरोप है कि फ्लाइट के आने और निरस्त होने की सूचना पहले से नहीं दी जा रही है। शहर के तमाम लोग बंगलूरू, दिल्ली और मुंबई में फंस गए हैं। महापाैर प्रमिला पांडेय भी मुंबई में फंस गई थीं। वह ट्रेन से लाैट रही हैं। अन्य यात्री भी आने के लिए दूसरी व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, मीडिया कर्मियों को भी कानपुर एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी शहर से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित फ्लाइट हैं। बंगलूरू की सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट मिलती है। हैदराबाद की फ्लाइट की सुविधा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को है। शनिवार को दिल्ली की फ्लाइट निरस्त कर दी गई जबकि बंगलूरू की फ्लाइट दोपहर में 12:50 बजे आई और दोपहर 1:25 बजे चली गई। इसी तरह, मुंबई की फ्लाइट दोपहर में 2:35 बजे आई और दोपहर में 3:15 बजे चली गई।

बंगलूरू जाने के लिए एयरपोर्ट पर आए प्रिंस, राजा और रोमिता ने बताया कि पहले तो फ्लाइट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। सुबह ही मैसेज आया कि फ्लाइट रहेगी। हालांकि सभी यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। जो आ गया था वही जा पाया। यहां पर बहुत समस्याएं हैं। यात्रियों का कहना था कि पहले आठ दिसंबर सोमवार तक सभी फ्लाइट के निरस्त होने की बात बताई गई थी। बाद में फिर से यह जानकारी दी गई।
200 से ज्यादा यात्रियों ने टिकट कराए निरस्त
यात्रियों में आक्रोश था कि सोमवार तक फ्लाइट स्थगित थी तो यात्रियों को सूचना कैसे मिली की फ्लाइट है। अव्यस्थाओं के चलते 200 से ज्यादा यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। हालांकि अभी कानपुर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बंगलुरू के लिए किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। कानपुर से मुंबई का किराया 5,782 रुपये, कानपुर से हैदराबाद का किराया 5,105 रुपये, कानपुर से बंगलूरू का किराया 5,315 रुपये ही दिसंबर महीने तक है।



----------------

कोट

बंगलूरू में फंसे ग्रुप निदेशक
बंगलूरू एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। दिल्ली, मुंबई से आने वाले कई लोगों की फ्लाइट पांच से छह घंटा देरी से पहुंची। शनिवार को लखनऊ आने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई। फ्लाइट निरस्त होने से टिकट तो वापस हो रही है लेकिन तीन गुने दाम पर दूसरी फ्लाइट की टिकट खरीदनी पड़ रही है। हवाई अड्डों के हाल खराब हैं। यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। - प्रोफेसर मनमोहन शुक्ला, ग्रुप निदेशक पीएसआईटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed