फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: Two wives, upset with husband's actions, poured petrol on clothes with children

हाई लेवल बेवफाई: तीसरी शादी करने जा रहा था पति, थाने पहुंच गईं 2 बीवियां, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Tue, 28 Jan 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jan 2025 11:16 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो पत्नियां होने के बावजूद युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया। पति की हरकत से परेशान दो पत्नियों ने बच्चों संग कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया।

विज्ञापन
UP: Two wives, upset with husband's actions, poured petrol on clothes with children
कोतवाली परिसर में बच्चों के साथ खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो पत्नियां होने के बावजूद युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया। इससे परेशान दोनों पत्नियां मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और खुद व बच्चों के कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया। सीओ दोनों को कोतवाली ले गईं और कार्रवाई का भरोसा दिया। एट कस्बे के लक्ष्मीनारायण पैलेस के पास रहने वाले जितेंद्र अहिरवार ने सात साल पहले जिगनी निवासी विनीता (32) से शादी की थी।

विज्ञापन


उनकी पांच साल की बेटी भी है। इसके बाद उसने बजीदा गांव निवासी पूजा के परिजनों से झूठ बोला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और पूजा से भी शादी कर ली। आरोपी दोनों को अलग-अलग रखता था। वह मई 2024 में तीसरी शादी करने जा रहा था। तब दोनों पत्नियों ने पहुंचकर शादी रुकवा दी थी। महिलाओं का आरोप है कि 25 जनवरी को उनका पति जितेंद्र एक युवती को ले गया है।
विज्ञापन


जितेंद्र की मां व बहन उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही हैं। मंगलवार को दोनों कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने व बच्चों के कपड़ों पर पेट्रोल डाल लिया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने रोका। सूचना पर पहुंची सीओ अर्चना सिंह दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आईं और उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed