{"_id":"5f8406ff0b1213022307910c","slug":"up-trader-going-to-worship-in-temple-in-hardoi-shot-in-broad-daylight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मंदिर गए सराफ को लुटेरों ने गोली मारी, बैग लूट ले गए, दो के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: मंदिर गए सराफ को लुटेरों ने गोली मारी, बैग लूट ले गए, दो के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 12 Oct 2020 01:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के सांडी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में सोमवार सुबह दुकान जाने से पहले कमलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने गए सराफ को दो लोगों ने गोली मार दी और बैग लूटकर भाग गए। घायल सराफ को लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना से नाराज व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ के आश्वासन पर लगभग पौन घंटे बाद व्यापारी माने। विरोध में कस्बे के अधिकांश बाजार बंद रहे। पुलिस ने घायल व्यापारी की तहरीर पर एक नामजद समेत दो लोगों पर लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
मुंशीगंज निवासी शीलगुप्ता उर्फ शीलू (40) पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता कस्बे के बड़े सराफा व्यापारी हैं। उनकी दुकान कस्बे के मुख्य बाजार में हैं। सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कार से दुकान जाने के दौरान वह बाबा कमलेश्वरनाथ मंदिर के पास रुक गए।
विज्ञापन
कार से बैग निकालकर वह मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान उन पर किसी ने गोली चला दी। इसमें शीलू बाल-बाल बच गए, लेकिन इस बीच दूसरी गोली लगने से वह लहूलुहान हो गए। छर्रे लगने से उनके चेहरे और सीने में कई जख्म आए हैं।

किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। आरोपी उनका बैग लेकर भाग गए। वहीं पूजा करने आ रहे कस्बा निवासी मयंक कुशवाहा ने उन्हें देखा तो बाइक से थाने ले गए। पुलिस को सूचना देकर सीएचसी पहुंचे।
वहां से शीलू को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित व्यापारी हरदोई-सांडी मार्ग स्थित मुुख्य बाजार पर शीलू की दुकान के निकट ही सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।
सीओ बिलग्राम विशाल यादव और सांडी थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। सीओ ने व्यापारियों को 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रति आश्वस्त किया, तब जाकर व्यापारी माने।
इसी दौरान एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव भी बिलग्राम पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों, पुजारी व अन्य व्यापारियों से जानकारी ली। शीलू ने बताया कि बैग में बीस हजार रुपये, दुकान की चाबियां व कुछ अभिलेख थे। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि शीलू गुप्ता की तहरीर पर मुंशीगंज निवासी अच्छू पाठक पुत्र अजय पाठक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।