{"_id":"5f4dc6a56940362e925263b9","slug":"up-three-people-from-the-same-family-crushed-to-death-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में तीन लोगों की पत्थर से कुचल कर हत्या, सोते समय दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में तीन लोगों की पत्थर से कुचल कर हत्या, सोते समय दिया घटना को अंजाम
Tue, 01 Sep 2020 09:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने दी घटना की जानकारी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के टड़ियावां के कुआंमऊ सिमरौली गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। तीनों को सोते समय ईंट-पत्थर से कूचलकर वारदात को अंजाम दिया गया है। एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंमऊ में एक आश्रम में रहने वाले बाबा, उनके पुत्र और कथित शिष्या की ईंट-पत्थर से कूचलकर हत्या कर दी गई। तीनों के शव आश्रम में बने कमरे में पड़े मिले। कुआंमऊ निवासी हीरा दास (70) अपने पुत्र नेतराम (40) और कथित शिष्या मीरा दास (65) के साथ गांव से पश्चिम दिशा में लगभग 500 मीटर दूर बने आश्रम में रहते थे।
पिछले 20 वर्ष से उक्त तीनों लोग यही पर रह रहे थे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौके पर मौजूद हैं। जिस कमरे में तीनों के शव मिले हैं उसमें फिलहाल किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर मौजूद है