{"_id":"68bdebc51f4afcb19805f9ef","slug":"up-teams-trial-for-ranji-trophy-will-start-from-9th-at-kamla-club-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130770-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का ट्रायल नौ से कमला क्लब में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का ट्रायल नौ से कमला क्लब में
विज्ञापन
कानपुर। 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे देश के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन ट्रायल कानपुर में नौ सितंबर से शुरू हो रहा है। कमला क्लब में होने वाले दो दिवसीय ट्रायल में प्रदेश के सभी जिलों के सीनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने जुटेंगे।
शनिवार को समाप्त हुई यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रणजी टीम में वरीयता दी जा सकती है। ट्रायल पूरी तरह निष्पक्ष रहे इसके लिए पूर्व कोच ज्ञानेंद्र पांडेय भी चयन प्रकिया में अपनी पैनी नजर बनाए रखेंगे।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सीनियर चयन समिति सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन करेगी। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अभी तक उत्तर प्रदेश की टीम 2006 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में ही एकमात्र खिताब जीत सकी है।
विज्ञापन
पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कोच सुनील जोशी का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है और इस बार टीम को नया कोच मिल सकता है। हालांकि अभी तक यूपीसीए की वार्षिक आम अभी नहीं हुई है जिस कारण इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी का कहना है कि इसी हफ्ते सब तय हो जाएगा। यूपी का 15 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के साथ होने वाला मैच किस मैदान में होगा इस पर भी सहमति बनेगी। इसके अलावा भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के मध्य होने वाली सीरीज की आयोजक समिति भी गठित की जाएगी।