{"_id":"67f42683c52f13c2680332a1","slug":"up-team-was-the-overall-champion-in-swimming-competition-kanpur-players-won-27-medals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-121729-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तैराकी प्रतियोगिता में यूपी टीम रही ओवरऑल चैंपियन, कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते 27 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तैराकी प्रतियोगिता में यूपी टीम रही ओवरऑल चैंपियन, कानपुर के खिलाड़ियों ने जीते 27 पदक
विज्ञापन
सातवीं राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स तैराकी प्रतियोगिता में पदक विजेता शहर के खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। चंडीगढ़ के मोहाली में सातवीं राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स तैराकी प्रतियोगिता छह व सात अप्रैल को हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 पदक अपने नाम किए। यह जानकारी कानपुर जिला अर्बन व रूरल स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव प्रकाश अवस्थी ने दी।
उन्होंने बताया कि कानपुर से 50 से 54 आयु वर्ग में प्रणय द्विवेदी ने तीन स्वर्ण पदक, रामकुमार गुप्ता ने दो स्वर्ण पदक व एक रजत पदक, 65 से 69 आयु वर्ग में रंजना पाठक ने तीन स्वर्ण पदक, आरके कमल ने एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक, 35-39 आयु वर्ग में नेहा ने तीन स्वर्ण पदक जीते।
इसके साथ ही 40-44 आयु वर्ग में राजेश ने तीन स्वर्ण पदक, 25-29 आयु वर्ग में राधिका ने तीन स्वर्ण पदक, विनायक तिवारी ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक, 30-34 आयु वर्ग में सौरभ भारद्वाज ने दो रजत व एक कांस्य पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में केरल की टीम उपविजेता रही। यूपी टीम की इस उपलब्धि पर संघ के अन्य सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।