फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP team reaches quarter finals, thanks to Siddhi spin bowling

Kanpur News: सिद्धि की फिरकी से क्वार्टर फाइनल में पहुंची यूपी टीम

Sat, 17 Oct 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
UP team reaches quarter finals, thanks to Siddhi spin bowling
कानपुर। उत्तर प्रदेश की उभरती महिला क्रिकेटर सिद्धि मिश्रा ने मुंबई में हो रही बीसीसीआई की महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज में अपनी फिरकी का दम दिखाया है। बाएं हाथ की स्पिनर सिद्धि ने पांच मुकाबलों में सात विकेट चटकाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित रतनलाल शर्मा स्टेडियम में कोच हैदर रिजवी के मार्गदर्शन में अभ्यास करने वाली सिद्धि अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गेंदों में विविधता से बल्लेबाजों को परेशान कर रही हैं। गेंद को टर्न कराने के साथ गति में बदलाव और तेजी से अंदर की ओर आने वाली गेंद उनकी प्रमुख खूबियां हैं। किदवईनगर के एच ब्लॉक निवासी हरीश चंद्र मिश्रा और शालिनी मिश्रा की 18 वर्षीय बेटी सिद्धि ने आठ साल पहले क्रिकेट का सफर शुरू किया था। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी को अपनी ताकत बनाया और लगातार मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन


इन दिनों वह वडोदरा में आयोजित अंडर-19 टी-20 सीरीज में उत्तर प्रदेश टीम से खेल रही हैं। सिद्धि ने बिहार के खिलाफ पहले मैच में 3.3 ओवर में तीन रन देकर एक विकेट लिया। पंजाब के खिलाफ दूसरे मुकाबले में चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। उत्तराखंड के खिलाफ तीसरे मैच में 3.2 ओवर में 14 रन दिए। इसके बाद चंडीगढ़ के खिलाफ 17 रन देकर दो और आंध्र प्रदेश के खिलाफ 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की प्रमुख उपलब्धियां
- अंडर-19 वनडे सीरीज में चार मैचों में 12 विकेट।
- अंडर-16 जूनियर महिला वर्ग के पांच मैचों में 10 विकेट झटके।
- जेएनटी क्रिकेट लीग के पांच मैचों में 11 विकेट लिए।
- केसीए महिला क्रिकेट लीग के पांच मैचों में 19 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed