फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP team announced for National Mountain Bike Championship

Kanpur News: राष्ट्रीय माउंटेन बाइक चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित

Tue, 15 Sep 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
UP team announced for National Mountain Bike Championship
कानपुर। ओडिशा के महेंद्रगिरी में एक से चार अक्तूबर तक 23वीं सीनियर, जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। यहां के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित की गई है। रविवार को ट्रांसगंगा सिटी में हुए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में टाइमिंग के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग में चित्रकूट के शिव सिंह, सहारनपुर के एहकम, प्रयागराज के महाबली, मेरठ के महेश पाल साहू और गोविंद का चयन हुआ है। 23 वर्ष से कम आयु वर्ग में मिर्जापुर के आनंद कुमार सिंह, जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर के कार्तिक मौर्या और सब जूनियर बालक वर्ग में सहारनपुर के हर्षित सिरोही टीम में शामिल हैं। सीनियर महिला वर्ग में अयोध्या की चांदनी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

मैनेजर अवधेश कुमार विश्वकर्मा और कोच सैय्यद मरदान अली होंगे। टीम 27 सितंबर को भुवनेश्वर होते हुए पलासा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी और 29 सितंबर को ओडिशा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed