फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T 20 League, Sameer Rizvi said Fathers dream is to see him playing for the Indian team, know his best innin

UP T-20 League: समीर रिजवी बोले- भारतीय टीम से खेलते हुए देखना है पिता का सपना, जानिए उनकी बेहतरीन पारियां

Wed, 06 Sep 2023 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Sep 2023 04:29 PM IST
सार

Kanpur Sports News: उन्होंने कहा कि मेरे आदर्श सचिन तेंदुलकर हैं और उनको ही मैं कॉपी भी करता हूं। यूपी टी-20 लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए आप कैसे देखते हैं। इस पर सवाल पर समीर ने कहा कि राजीव शुक्ला को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। यहां से आईपीएल और अन्य लीगों के लिए खिलाड़ियों को चुना जा सकता है।

विज्ञापन
UP T 20 League, Sameer Rizvi said Fathers dream is to see him playing for the Indian team, know his best innin
समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कर्नल सीके नायडू में मणिपुर के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए समीर रिजवी इन दिनों ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही यूपी टी-20 लीग में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश...

विज्ञापन

क्रिकेट में कैसे आना हुआ के सवाल पर समीर ने कहा कि पांच साल का था तब मामा तनकीब अख्तर ने बल्ला दिया था। वह खुद भी खिलाड़ी होने के साथ ही मेरे कोच भी थे। उनकी देखरेख में ही मैने क्रिकेट की बारीकियां सीखी है। अबतक के सफर में मामा ने ही मुझे राह दिखाई है।
विज्ञापन

मेरे इस जीवन के कार्यकाल में उनका बहुत बड़ा योगदान है। क्रिकेट के लिए कभी पिता ने मना नहीं किया के सवाल पर समीर बोले पिता की तमन्ना है कि मैं टीम इंडिया की ओर से खेलूं और वह मुझे टीवी पर मैच खेलते हुए देख सके। उनकी ही बात को दिमाग में रखकर मै मैदान में उतरता हूं और रन बनाता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सचिन तेंदुलकर हैं मेरे आदर्श
उन्होंने कहा कि मेरे आदर्श सचिन तेंदुलकर हैं और उनको ही मैं कॉपी भी करता हूं। यूपी टी-20 लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए आप कैसे देखते है के सवाल पर समीर ने कहा कि राजीव शुक्ला को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। यहां से आईपीएल और अन्य लीगों के लिए खिलाड़ियों को चुना जा सकता है।

बल्लेबाजी व गेंदबाजी में सुधार करने का मौका
इससे जूनियर खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिलेगा। सीनियर के साथ ड्रेसिंग रूप साझा करने से उन्हें अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी में सुधार करने का मौका भी मिलता है। जो उनके भविष्य के क्रिकेट के लिए बेहतर है। यूपी टी-20 लीग में नितीश राणा, भुवनेश्वर व रिंकू पर समीर बोले कि तीनों ही सीनियर खिलाड़ियों से क्रिकेट को लेकर बात हुई।

सुरेश रैना ने कहा कि और रन बनाओ
सभी ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर रहे हो, इसको इसी प्रकार से जारी रखो। साथ ही शतक लगाने के बाद तीनों ने ही मुझे वेल प्लेड बोला। साथ ही सबसे अच्छा पल वह रहा कि सुरेश रैना ने मुझे खुद आकर ऑरेंज कैप पहनाई और कहा कि और रन बनाओ।

विश्वकप की प्रबल दावेदार है टीम
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कैसी है, क्या इसमें कोई बदलाव होना चाहिए... आपके हिसाब से के सवाल पर समीर ने कहा कि भारतीय टीम काफी मजबूत है और विश्वकप की प्रबल दावेदार भी है। मैं तो विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं।

समीर रिजवी की बेहतरीन पारियां व परिचय
मेरठ के बेगमपुल के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हसीन लोहिया के बेटे समीर रिजवी ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर वर्ष 2018 में अंडर-19 इंडिया टीम में जगह बनाई थी और दमदार खेल से 2019 में रणजी में डेब्यू किया। 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू मैच खेला तो, 2022 में समीर ने अहमदाबाद के मैदान पर मणिपुर के खिलाफ कर्नल सीके नायडू में एक पारी में 297 रन बनाए थे। इससे पहले 2018 में समीर ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मेरठ में खेलते हुए उत्तराखंड के खिलाफ 238 गेंद में 34 चौके व पांच छक्के जड़कर 280 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed