{"_id":"6ab9732ed1f33119b00b5d60","slug":"up-t-20-for-the-physically-disabled-starts-today-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157491-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 आज से
विज्ञापन
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में सोमवार से एक अक्तूबर तक फिजिकल डिसेबिलिटी यूपी टी-20 लीग सीजन-3 का आयोजन किया जाएगा। इसमें नोएडा, लखनऊ, कानपुर और मेरठ की चार टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। पहले दिन नोएडा किंग्स का सामना लखनऊ फॉल्कंस के बीच होगा। रविवार को फजलगंज स्थित गेस्ट हाउस में ट्रॉफी का अनावरण और चारों टीमों की जर्सी लॉन्च की गई।
उत्तर प्रदेश डिसेबिलिटी एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य रहे आईएम रोहतगी ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला 28 सितंबर को नोएडा दिव्यांग किंग्स और लखनऊ दिव्यांग फॉल्कंस के बीच खेला जाएगा। शाम को कानपुर दिव्यांग वॉरियर्स की भिड़ंत मेरठ दिव्यांग मावरिक्स से होगी। आयोजक राहुल सिंह ने बताया कि लीग में देशभर से 20 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 44 और कानपुर के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। फिजिकल डिसेबिलिटी इंडिया टीम के खिलाड़ी शिवा शंकरा, आकाश पाटिल, दीपेंद्र सिंह और राधिका प्रसाद भी लीग में अपना दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने ट्रॉफी का अनावरण कर चारों टीमों की जर्सी लॉन्च की। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक उर्फ बॉबी, आनंद कुमार गुप्ता, निखिल, सुनील मंगल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।