फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: SP leaders in support of farmers, SP leader's in house arrest at Kanpur and many surrounding districts

यूपी: अखिलेश की जिद कन्नौज जाएंगे भले जेल भेज दो, छावनी में तब्दील हुआ मंडी स्थल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Mon, 07 Dec 2020 01:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Dec 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
UP: SP leaders in support of farmers, SP leader's in house arrest at Kanpur and many surrounding districts
कन्नौज मंडी स्थल पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के समर्थन में कन्नौज मंडी स्थल पर भीड़ जुटाने और किसान बिल का विरोध करने लखनऊ से कन्नौज जा रहे अखिलेश यादव को बीच में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस सब के बाद भी अखिलेश कन्नौज मंडी स्थल पर पहुंचने की रट लगाए बैठे हैं। अखिलेश यादव का कहना है कन्नौज जाएंगे भले जेल भेज दो।

विज्ञापन


कन्नौज मंडी स्थल छावनी में तब्दील
कन्नौज में मंडी स्थल पर जहां अखिलेश यादव को आना था वहां पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मंडी स्थल के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। यूपी में किसान बिल के विरोध में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में आंदोलन करने की घोषणा के बाद कानपुर, कन्नौज, बांदा, हरदोई, औरैया, इटावा सहित आसपास के जिलों में सपा नेताओं को नजरबंद किया गया है। 
विज्ञापन


सपा मुखिया को डीएम ने नहीं दी थी आंदोलन की अनुमति
बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के ठठिया क्षेत्र में किसान आंदोलन करने की अनुमति डीएम राकेश कुमार मिश्र ने नहीं दी है। उनका कहना है कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है लिहाजा भीड़ को जुटाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया को पत्र भेजकर इसके लिए अवगत भी करा दिया गया था। यदि फिर भी भीड़ जुटती है तो प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। आज ठठिया विशिष्ट मंडी समिति से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले थे। इसके लिए स्थानीय सपा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का टारगेट भी दिया गया था। 

 

UP: SP leaders in support of farmers, SP leader's in house arrest at Kanpur and many surrounding districts
सपा नेताओं को किया नजरबंद - फोटो : amar ujala
कानपुर में सपा विधायक अमिताभ सहित कई नेता नजरबंद
किसान आंदोलन से पहले पुलिस ने कानपुर के आर्यनगर से विधायक अमिताभ वाजपेई, बिठूर से पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला समेत कई सपा नेताओं को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। सोमवार सुबह 8 बजे ही पुलिस इनके घरों पर तैनात कर दी गई है। विधायक ने कहा कि पुलिस बाहर खड़ी है लेकिन कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है।

वह अपने तय समय पर पार्टी की किसान यात्रा के लिए निकलेंगे। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा है कि गंगा बैराज से प्रस्तावित किसान यात्रा तय समय पर निकलेगी। वह पहले से तय कार्यक्रमों के लिए घर से निकलेंगे। पुलिस को जो कार्रवाई करना हो करे। गिरफ्तार करेंगे तो जेल जाने को तैयार हैं।

कन्नौज में भी सपा नेताओं को किया गया नजरबंद
कन्नौज में कई सपा नेताओं को सपा कार्यालय में नजरबंद किया गया। सपा नेताओं के हंगामा करने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव को कार्यकर्ताओं सहित आवास पर नजरबंद किया गया है। सांसद प्रोफेसर रामबक्स वर्मा को भी नजरबंद किया गया है।

 

UP: SP leaders in support of farmers, SP leader's in house arrest at Kanpur and many surrounding districts
बांदा में सपा कार्यालय के बाहर बैठे सपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
बांदा में पुलिस ने नहीं खुलने दिया सपा कार्यालय
बांदा में सपा की किसान यात्रा निकलने से पहले ही जिला प्रशासन ने उसपर ब्रेक लगा दिया। सपा जिला अध्यक्ष विजय करन यादव को पुलिस ने घर मे ही नजरबंद कर दिया। उरई में किसानों के समर्थन में निकले 20-25 सपाइयों को पुलिस ने अंबेडकर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। 

बांदा में पुलिस ने किसान आंदोलन के चलते सपा का जिला कार्यालय खुलने नहीं दिया। कार्यालय खोलने की जिद पर अड़े सपा कार्यकर्ता गेट पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सभी को नजरबंद कर दिया है। वहीं जिले में अलग-अलग स्थानों से पकड़ कर सपा कार्यकर्ताओं को कहीं भेज दिया गया है। बड़े नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया है।

इटावा में किसान यात्रा निकालने जा रहे सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत कई सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यात्रा को रोककर सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed