फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: son of the watchman stole CO Khaga's shoes in Fatehpur

यूपी: फतेहपुर में सीओ खागा के जूते चुरा कर भागा चौकीदार का बेटा, पुलिस पीछे पड़ी तो वीडियो किया वायरल

Fri, 25 Dec 2020 02:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
UP: son of the watchman stole CO Khaga's shoes in Fatehpur
सीओ प्रकरण में एसपी फतेहपुर का बयान, अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई जांच - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस अधिकारी के जूते चोरी होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। फतेहपुर में खागा क्षेत्र के सीओ अंशुमान मिश्र के आवास पर ड्यूटी करने वाले एक चौकीदार के पुत्र ने गुरुवार की सुबह उनके दो जोड़ी जूते चोरी किए और गायब हो गया। सीओ ने पुलिस फोर्स को युवक को पकड़ने के लिए लगाया। देर रात चौकीदार पुत्र ने एक वीडियो वायरल किया। उसने बताया कि सीओ द्वारा उसे अपमानित किया जा रहा था। गुरुवार को उससे जूते पॉलिश करने को कहा गया तो वह जूते लेकर भाग आया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के पीछे एक कहानी ये भी
जूता पॉलिश करने और शौचालय साफ करने से मना करने पर सीओ ने चौकीदार के बेटे के साथ गाली-गलौज की। चौकीदार ने सीओ खागा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत की है। चौकीदार के बेटे ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे हड़कंप मच गया। दूसरी तरफ सीओ ने चौकीदार के बेटे पर जूता चोरी करने का आरोप लगाया। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी ने जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन

खागा क्षेत्र के टेनी गांव का रहने वाला कुंजबिहारी पासी कोतवाली में चौकीदार है। कुंजबिहारी ने बताया कि बुधवार की शाम बुखार के कारण उसने अपने बेटे रामबहादुर को ड्यूटी पर भेज दिया था। कोतवाली से उसे सीओ खागा के आवास पर ड्यूटी पर भेज दिया गया। कुंजबिहारी ने एसडीएम खागा को दिए शिकायतीपत्र में कहा है कि सीओ ने बेटे से पैर व पीठ में मालिश करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीओ ने शौचालय साफ करने के लिए बोला तो रामबहादुर ने मना कर दिया। इससे गुस्साए सीओ ने रामबहादुर के साथ गाली-गलौज की। डर के कारण बेटा, सीओ के जूते और पॉलिश लेकर गांव पहुंच गया। सीओ अंशुमान मिश्र ने कहा कि रामबहादुर गुरुवार को सुबह उनके जूते लेकर गायब हो गया था और शाम को मनगढ़ंत आरोप लगा वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed