यूपी: सतीश महाना ने ट्वीट की पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की फोटो, सपा प्रवक्ता ने पूछा मास्क कहां है मंत्री जी
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कानपुर पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की फोटो ट्वीट की तो उसपर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कमेंट कर पूछा मास्क कहां है मंत्री जी...
विस्तार
कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए वह हर रोज जिलों में निरीक्षण कर रहे हैं। लोगों को कोविड नियमों का पालन कराने के लिए बोल रहे हैं। ऐसे में यूपी सरकार के एक सीनियर मंत्री उनकी बात को नजरअंदाज करते नजर आए। ये कोई और नहीं यूपी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना हैं।
आज कानपुर कमिश्नरी के उच्च अधिकारियों के साथ नगर की कानून एवं यातायात संबंधी विषयों पर गहन चर्चा की तथा अपराधियो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। pic.twitter.com/o8YY1YiR0q
— Satish Mahana (@Satishmahanaup) May 25, 2021विज्ञापन
सतीश महाना ने 25 मई को कानपुर में पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व अन्य पुलिस अफसरों के साथ कानून और अपराध को लेकर बैठक की थी। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो विवाद शुरू हो गया। इसमें अफसर तो मास्क पहने दिखे, लेकिन मंत्री महाना बगैर मास्क के दिखे। हैरानी की बात ये है कि वह अफसरों को लेकर निर्देश भी दे रहे थे कि जिले में सख्ती से कानून का पालन कराया जाए और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए।
सपा प्रवक्ता ने पूछा मास्क कहां है मंत्री जी
सतीश महाना की इस फोटो पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कमेंट किया है। उन्होंने सतीश महाना को टैग करते हुए पूछा कि आपका मास्क कहां है मंत्री जी? आप कानून से ऊपर हैं क्या? उन्होंने पुलिस से मांग कि है कि आम लोगों की तरह मंत्री सतीश महाना पर भी कार्रवाई की जाए। हालांकि, पुलिस कमिश्नर असीम अरुण मंत्री का बचाव करने में जुटे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पानी पीने के दौरान मंत्रीजी ने कुछ पल के लिए मास्क हटाया था। उन्होंने नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है, इसलिए कार्रवाई उचित नहीं है।
मास्क कहां है मंत्री @Satishmahanaup जी ?क़ानून से ऊपर हैं क्या आप ? pic.twitter.com/IX8ogioANM
— Juhie Singh (@juhiesingh) May 27, 2021