फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Rapidly rising water level of Ganga, flood alert, officials visit flood affected villages

यूपी: गंगा का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ का अलर्ट, अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया

Sun, 24 Oct 2021 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 03:59 PM IST
सार

कानपुर से ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिसको देखते हुए कई जिलों को सावधान कर दिया गया है। नरोरा और हरिद्वार से पानी छोड़े जाने का क्रम अभी भी जारी है।

विज्ञापन
UP: Rapidly rising water level of Ganga, flood alert, officials visit flood affected villages
बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नरौरा बांध से गंगा नदी में दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। नरोरा से पानी छोड़े जाने के बाद कानपुर गंगा बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसके लिए गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर से चलते गंगा नदी उफान पर है। कानपुर में गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी हैं। गंगा का जलस्तर खतरनाक बिंदु से थोड़ा ही कम है।
विज्ञापन

रविवार को कानपुर से ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिसको देखते हुए कई जिलों को सावधान कर दिया गया है। नरोरा और हरिद्वार से पानी छोड़े जाने का क्रम अभी भी जारी है। आज सुबह 8 बजे भी दोनों जगह से लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जो शाम तक कानपुर पहुंच जाएगा। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सुरक्षित जगह शरण लेने के लिए कहा है। तराई इलाकों में सब्जी की फसलों को काटकर बेचने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
कन्नौज सदर तहसील के करीब 18 गांव गंगा और काली नदी के मुहाने पर बसे हैं। शुक्रवार को नरौरा बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिले में इसका असर रविवार रात से दिखाई देगा। फिलहाल गंगा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा नदी में पानी का जलस्तर 125.080 मीटर रहा। यह खतरे के निशान 125.970 से 89 सेंटीमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार को नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पर एडीएम गजेंद्र सिंह और एसडीएम गौरव कुमार ने बाढ़ प्रभावित कासिमपुर और बक्शीपुरवा का दौरा किया। इन गांवों के किनारे  पानी पहुंच गया है। एसडीएम ने बताया कि बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ आने की संभावना है। इससे अलर्ट किया गया है। बाढ़ चौकियों, गोताखोरों और राजस्व टीमों से चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है।

कन्नौज में यहां बनाए गए शरणालय 
बाढ़ की आशंका पर महादेवी घाट, पुलिस लाइन, जूनियर हाईस्कूल भिम्मापुर्वा, कटरी अमीनाबाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कटरी बांगर, प्राथमिक विद्यालय क्षेमकली देवी, जूनियर हाईस्कूल गुगरापुर बांगर, देवदरबार आश्रम करीमपुर, प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरहरियापुर में शरणालय स्थल बनाए हैं। 

इन गांवों में बढ़ाई गई निगरानी
कटरी गंगपुर, कटरी कासिमपुर, कन्नौज कछोहा, दरियापुर चंदई, सलेमपुर रमई, चौधरियापुर कछोहा, कटरी फिरोजपुर, महावली, जलालपुर अमरा, कपूरपुर कटरी, तेरारागी, कटरी अमीनाबाद, कटरी डूंगरपुर, दरियापुर पट्टी, गुगरापुर बांगर, सढ़ियापुर बांगर, मिश्रीपुर अकौड़नपुर्वा व बलीदादपुर के ग्रामीणों को अलर्ट कर निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed