फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Rajaram Pal left Congress, joins Samajwadi party, gave information from Twitter

यूपी: राजाराम पाल ने छोड़ी कांग्रेस, हुए समाजवादी, ट्विटर से दी जानकारी

Mon, 11 Oct 2021 04:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Oct 2021 04:09 PM IST
सार

कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ट्विटर के जरिए सपा ज्वाइन करने की जानकारी दी।

विज्ञापन
UP: Rajaram Pal left Congress, joins Samajwadi party, gave information from Twitter
अखिलेश यादव के साथ राजाराम पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कांग्रेसी और दो बार सांसद रहे राजाराम पाल ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।  
विज्ञापन


बता दें कि समाजवादी पार्टी के फेसबुक पर भी राजाराम पाल को ज्वाइन कराने की बात चल रही थी। राजाराम पाल सिकंदरा या फिर रनिया से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले उनको लखनऊ बुलाया था।

उसके बाद से ही उनके सपा में जाने की चर्चा चल रही थी। अखिलेश के कानपुर से चुनावी यात्रा शुरू करने के एक दिन पहले ही उनके सपा में जाने की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को नौबस्ता से जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी चुनावी यात्रा निकालेंगे तो उनके साथ राजाराम पाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


राजाराम एक बार बसपा और एक बार कांग्रेस से सांसद रह चुके है। बसपा में सांसद रहते हुए घूस लेकर सदन में सवाल पूछने के मामले में बर्खास्त कर दिए गए थे। तब कुछ समय बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। अभी वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी बनाये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed