फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: Prof. Ramgopal said- RSS is the mother of BJP

UP: प्रो. रामगोपाल ने कसा तंज, बोले- आरएसएस भाजपा का माई-बाप, इसके बिना इनका कोई नेता सुरक्षित नहीं रह सकता

Sun, 30 Mar 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 10:31 PM IST
सार

सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस भाजपा का माई-बाप है। आरएसएस के मुख्यालय जाए बिना कोई भी बीजेपी नेता सुरक्षित नहीं रह सकता।

विज्ञापन
UP: Prof. Ramgopal said- RSS is the mother of BJP
प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस भाजपा का माई-बाप है। आरएसएस के मुख्यालय जाए बिना कोई भी भाजपा नेता सुरक्षित नहीं रह सकता है। यह बयान रविवार को शहर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरएसएस मुख्यालय जाने वाले सवाल के जवाब में पत्रकारवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


मुज्जफरनगर के नाम बदलने के सवाल पर कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह काम किए जा रहे हैं। देश की आर्थिक स्थित जर्जर होती जा रही है। जल्द ही देश पर आर्थिक संकट आ सकता है। अमित शाह के 30 साल तक बीजेपी को कोई नहीं हटा सकता...बयान पर कहा कि डिक्टेटर मानसिकता के लोग डेमोक्रेसी में इस तरह के बयान दे सकते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके सत्ता में रहने का समय कांग्रेस के जितना नहीं है। जब वो नहीं बच पाए तो यह लोग कैसे बच पाएंगे।
विज्ञापन


सांसद रामजीलाल पर हुए हमले के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे को सदन में उठाया गया, लेकिन भाजपा नेता वहां पर करणी सेना के लोग बन जाते हैं। कहा गुजरात की सेना के लोग इनकी पगड़ी उछाल कर ले गए थे, एक अध्यक्ष को घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। रामजीलाल पर यह लोग इसलिए चढ़ गए क्योंकि वह दलित हैं। उन्होंने करणी सेना को अपराधी गिरोह बताया। बोले, हमने पुलिस, प्रशासन को दोबारा ऐसा होने पर अपने स्तर से निपटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed