फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Principal Secretary inspected Kanpur Metro Depot

यूपी: डिपो में ट्रैक पर दौड़ी कानपुर मेट्रो, प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, 15 नवंबर को होगा अगला ट्रायल

Fri, 29 Oct 2021 02:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Oct 2021 02:28 PM IST
सार

कानपुर मेट्रो का पहली बार ट्रायल ट्रैक पर किया गाया। बता दें कि आईआईटी से मोतीझील के बीच नौ किलोमीटर का ट्रैक तैयार है। सिग्नल लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
UP: Principal Secretary inspected Kanpur Metro Depot
ट्रैक पर दौड़ी मेट्रो - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ने शुक्रवार को पॉलिटेक्निक स्थित मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात से आई मेट्रो ट्रेन भी देखी। प्रमुख सचिव ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव से मेट्रो के ट्रायल रन की डेट पूछी तो एमडी ने 15 नवंबर को उन्हें ट्रायल रन के लिए आमंत्रित किया। उनके साथ कानपुर डीएम और एडीएम भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कानपुर मेट्रो ट्रेन शुक्रवार को डिपो के ट्रैक पर दौड़ती नजर आई। बता दें कि आईआईटी से मोतीझील के बीच नौ किलोमीटर का ट्रैक तैयार है। सिग्नल लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में यूपीएमआरसी अब मेन ट्रैक पर ट्रायल शुरू करने जा रहा है। टेस्टिंग के लिए कई सेंसर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


गुजरात के सांवली प्लांट से मेट्रो के तीन कोच पिछले महीने आए थे। बाद में तीन कोच और आ गए। पहले आए कोचों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। चार दिन पहले डिपो के अंदर बने 650 मीटर के ट्रैक पर ट्रेन को चलाया गया था। ट्रेन ने 15 किमी की रफ्तार से छह राउंड पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी करंट पर ही होगा ट्रायल 
अभी मेट्रो को इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में जनरेटर की सप्लाई से ही मेट्रो को चार्ज किया जाएगा। इसके बाद डीसी करंट से ही मेट्रो को मेन ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने ट्रायल को लेकर खुशी जताई है।


15 से शुरू होगा फाइनल ट्रायल 
कानपुर मेट्रो ने रिकॉर्ड समय में काम पूरा किया है। जल्द से जल्द यात्रियों को सुविधा देने की तैयारी है। 15 नवंबर से रेलवे की चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की टीम परीक्षण शुरू करेगी। टीम 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रायल करेगी। सीआरएस की एनओसी के बाद ही मेट्रो यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed