फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police sub inspector slapped bjp booth president in etawah

भाजपा के सदस्यता अभियान का दरोगा ने किया विरोध, बूथ अध्यक्ष ने रोका तो जड़ा थप्पड़, समर्थकों में रोष

Sun, 14 Jul 2019 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
up police sub inspector slapped bjp booth president in etawah
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इटावा के बरालोकपुर में शनिवार शाम कर्री चौकी के दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। आक्रोशित भाजपाइयों ने कर्री चौकी का घेराव भी किया। मगर दरोगा वहां पर नहीं मिला। कर्री चौकी इंचार्ज विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


हालांकि पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दरोगा ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। बरालोकपुर निवासी मुकेश शाक्य पुत्र गयाप्रसाद शाक्य भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। शनिवार की शाम को भाजपा सदस्य बनाओ अभियान के तहत वे कस्बे में सदस्य बना रहे थे।
विज्ञापन

मुकेश शाक्य के अनुसार वे करीब 40 सदस्य के नाम रजिस्टर में अंकित कर चुके थे। उसको 50 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। वे भारतीय स्टेट बैंक वाली गली में पहुंचकर सदस्य बना रहे थे इसी दौरान कर्री चौकी पर तैनात दरोगा रामनरेश यादव ने वहां पहुंचकर गाली गलौज की। अकारण ही थप्पड़ जड़ दिया।

उसके हाथ से भाजपा का सदस्य रजिस्टर छीन कर फाड़ दिया। फटे हुए रजिस्टर को वे साथ ले गए। भाजपा के बरालोकपुर से बूथ अध्यक्ष मुकेश शाक्य ने यह जानकारी मंडल अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष को दी। इसके बाद भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कर्री चौकी पर पहुंचकर घेराव कर दिया।

 

इसमें भाजपा के बसरेहर मंडल अध्यक्ष मनु यादव, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री बीटू शुक्ला सहित करीब आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान दरोगा रामनरेश यादव कर्री चौकी पर नहीं मिले। कर्री चौकी इंचार्ज विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

बूथ अध्यक्ष ने यह जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1076 पर देकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दरोगा रामनरेश यादव ने बताया ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी प्रार्थना पत्र के मामले में पूछताछ के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed