{"_id":"5d14e84e8ebc3e3cb16c70e6","slug":"up-police-inspector-suicide-attempt-due-to-vacation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां की तबीयत खराब होने के बाद इंस्पेक्टर को नहीं मिली छुट्टी तो रिवाल्वर सिर से सटा कर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की तबीयत खराब होने के बाद इंस्पेक्टर को नहीं मिली छुट्टी तो रिवाल्वर सिर से सटा कर चलाई गोली
Fri, 28 Jun 2019 03:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jun 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
फर्रुखाबाद में मां की तबीयत खराब होने के बाद भी छुट्टी न मिलने से खफा होकर बुधवार रात खुदकुशी करने की कोशिश करने वाले राजेपुर इंस्पेक्टर को तीन दिन का अवकाश मिल गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
गौरतलब हो कि राजेपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे थाना परिसर स्थित आवास पर भोजन कर रहे थे। इस बीच उनकी पत्नी का फोन आया। वह बात करते हुए आवास से बाहर आ गए थे।

Trending Videos
एसपी बोले सर्विस रिवाल्वर हाथ से छूटने की वजह से चल गई गोली
मौके पर एक सिपाही भी मौजूद था। इस बीच उन्होंने रिवाल्वर से खुद को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सिपाही ने रिवाल्वर में हाथ मार दिया, जिससे गोली हवा में चल गई।
बताया जाता है कि इंस्पेक्टर की मां की तबीयत खराब है और पत्नी उनसे अवकाश लेने को कह रही थीं। इधर अवकाश न मिल पाने से वह परेशान थे। वहीं, एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की मां बीमार हैं।
फोन पर उन्हें यही सूचना मिली थी। इससे वह घर जाने को तैयार हो रहे थे। तभी उनकी सर्विस रिवाल्वर हाथ से छूट गई और गोली चल गई। बताया कि उनका अवकाश पहले से स्वीकृत था। वह रात को ही घर चले गए। फिर भी घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सीओ अमृतपुर को दी गई है।