{"_id":"5820524a4f1c1bf67eb37d69","slug":"up-police-brazen-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस की बेशर्म करतूत आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस की बेशर्म करतूत आई सामने
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुण्डा बदमाशों को तो क्षेत्र में कारोबार करने के लिए व्यापारियों से रंगदारी मांगने की कई मामले सामने आते हैं लेकिन पुलिस खुद ही रंगदारी मांगने लगे तो पीड़ित को कौन बचायेगा..? ऐसा कुछ हुआ है नौबस्ता में रहने वाले एक आढ़ती के साथ। नौबस्ता थाने में तैनात 2 सिपाहियो ने क्षेत्र में एक आढ़ती से कारोबार करने के एवज में 5 हजार की रंगदारी मांगी। आढ़ती ने मना किया तो उसे धमकी दी गयी। डर से आढ़ती जब 2 दिन दुकान नही पहुंचा तो सिपाही उसके घर आ धमके। इसके बाद सिलसिला शुरू हुआ प्रताड़ना का... वो भी ऐसा कि कि आढ़ती को मजबूरन घर छोड़कर भागना पड़ा। पीड़ित व्यापारी दहशत में है और अब पुलिस के आला-अधकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है।
नौबस्ता के मछरिया झील के पास रहने वाला बबलू जायसवाल आढ़ती है। इलाके की सब्ज़ी मण्डी में वह आढ़त हैं। शनिवार को दो सिपाहियों की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत आईजी ज़ोन जकी अहमद से की। उन्होंने आईजी को बताया की बीती 29 अक्टूबर को नौबस्ता थाने में तैनात सिपाही शंकर बक्श और ब्रजेश सिंह उनके ठहिए पर पहुंचे और 5 हजार की मांग की। कारण पूछने पर गाली-गलौज कर बोले हमारे क्षेत्र में कारोबार कर रहे हो पैसा देना पड़ेगा, व्यापारी ने उस समय पैसा न होने की बात कही।
इस पर सिपाहियों ने दूसरे दिन आने की बात कही और धमकी दी रुपए न देने पर अंजाम बुरा होगा। व्यापारी ने बताया कि दहशत के कारण वो 2 दिन तक आढ़त नही गया तो 31 अक्टूबर को दोनों सिपाही उसके आढ़त के कर्मचारी कल्लू के घर चन्दीपुरवा पहुंच गये, उन दोनों ने कल्लू से उसके मालिक के घर का पता पूछा। कल्लू द्वारा पता न बताने पर उसे जमकर पीटा और उसके घर पर तोड़फोड़ कर की, कल्लू के घर पर नंगानाच करने के बाद दोनों ने धमकी दी अपने मालिक से कह देना चुपचाप रुपया पहुंचा दे वरना तुम दोनों को ऐसे मामले में जेल भेजेंगे की जीवनभर जेल में सड़ जाओगे।
विज्ञापन
इसके बाद सिपाही वहां से चले गये। आढ़ती बबलू के अनुसार इस घट्ना से कल्लू इतना भयभीत हो गया कि वो घर छोड़कर चला गया। आढ़ती ने आईजी से बताया कि इसके पूर्व में भी इन दोनों सिपाही और इनका एक साथी सिपाही सिद्धांत गंगवार ने बिना किसी अपराध के उसे 9 जून को उसकी आढ़त से उठा कर थाने ले गए थे और बिना लिखा-पढ़ी के 2 दिन तक थाने में रखकर प्रताड़ित कर 20 हजार वसूल कर छोड़ा था। आढ़ती की शिकायत सुनने के बाद आईजी ने एसएसपी को पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। आईजी से शिकायत के बाद बबलू ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डीजीपी जावीद अहमद, यूपी पुलिस और कानपुर नगर पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर भी की गई है।