{"_id":"608e23ab9a26636d86025721","slug":"up-panchayat-election-result-2021-up-panchayat-election-result-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव मतगणना: विजयी जुलूस निकाला तो पुलिस भेजेगी जेल, एलएमजी और एके 47 से लैस दो हजार पुलिस कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव मतगणना: विजयी जुलूस निकाला तो पुलिस भेजेगी जेल, एलएमजी और एके 47 से लैस दो हजार पुलिस कर्मी तैनात
Sun, 02 May 2021 09:33 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 May 2021 09:33 AM IST
सार
विजयी प्रत्याशी को खुद पुलिस सुरक्षा घेरे में घर छोड़कर आएगी। इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव में जीते प्रत्याशी या उनके समर्थकों ने यदि विजयी जुलूस निकाला तो जेल की हवा खानी पड़ेगी। मतगणना के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना स्थल पर दो बार वैक्सीन लगावा चुके पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया गया है। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी।
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस बार कोविड संक्रमण के चलते जुलूस पर रोक है। विजयी प्रत्याशी को खुद पुलिस सुरक्षा घेरे में घर छोड़कर आएगी। इस दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम रहेगा। इसके अलावा मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार और सड़क पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
मतगणना स्थल पर माचिस, लाइटर या कोई भी ज्वलनशील चीज ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई बंदी का उल्लंघन कर मतगणना स्थल तक आया तो उसे जेल भेजा जाएगा। हर केंद्र पर 200 पुलिस कर्मियों के अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी।