फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Panchayat Election Result 2021, kanpur panchayat election result 2021

UP Panchayat Chunav Result: चुनौती मिली तो मजदूर की पत्नी लड़ी चुनाव, बनीं बीडीसी

Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
सार

रविवार को परिणाम घोषित हुए तो पता चला कि उनकी मेहनत रंग लाई और सरोजनी ने 452 वोट पाकर प्रतिद्वंद्वियों का मुंह बंद कर दिया। वहीं, चुनौती देने वाले सोनू को 297 वोट ही मिले।

विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021, kanpur panchayat election result 2021
सरोजनी बनीं बीडीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंसान अगर मन में कुछ करने की ठान ले और सच्ची लगन से लग जाए तो कुछ भी असंभव नहीं। बिधनू ब्लॉक के हरबसपुर क्षेत्र पंचायत से बीडीसी का चुनाव लड़ने वाली एक मजदूर की पत्नी इसकी ताजा नजीर बन गई है। एक बीडीसी प्रत्याशी की चुनौती को स्वीकार करते हुए महिला के पति ने कामकाज छोड़कर चुनाव की तैयारी में दिनरात एक कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को जब परिणाम आया तो चुनौती देने वाले चित नजर आए। हरबसपुर गांव में रहने वाले मूलचंद्र पासी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। घर के नाम पर गांव में एक झोपड़ी है, जिसमें पत्नी सरोजनी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


दो वक्त की रोटी के लिए रोज सुबह निकल जाते हैं और रात को राशन लेकर लौटने पर पूरे परिवार के साथ पेट भरते हैं। बताया कि उन्हें चुनाव के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही कभी पत्नी को चुनाव लड़ाने के बारे में सोचा था। एक दिन बीडीसी का चुनाव लड़ रहे सोनू पासी ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि अगर चुनाव लड़ जाओ तो दो वोट भी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस चुनौती को उस वक्त स्वीकार तो कर लिया, लेकिन कोई जानकारी न होने से मन व्यथित भी था। इस बीच, गांव के कुछ लोगों ने उनका समर्थन कर हौसला बढ़ाया। इस पर कामकाज छोड़कर चुनाव की तैयारी में जुट गए। महिला सीट होने पर पत्नी को बीडीसी पद का प्रत्याशी बनाया। रविवार को परिणाम घोषित हुए तो पता चला कि उनकी मेहनत रंग लाई और सरोजनी ने 452 वोट पाकर प्रतिद्वंद्वियों का मुंह बंद कर दिया। वहीं, चुनौती देने वाले सोनू को 297 वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed