फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi

Panchayat Election 2021: बांदा और फर्रुखाबाद जिले में मतदान जारी, यहां जानिए पल-पल की अपडेट

Thu, 29 Apr 2021 10:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Apr 2021 10:20 AM IST
सार

लोग मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जितना इंतजाम पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया गया है, उतना ही इंतजाम मतदान के दौरान लोगाें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी किया गया है।

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi
पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को बांदा और फर्रुखाबाद जिले में मतदान शुरू हो चुके हैं। सुबह से ही मतदाताओं ने पोलिंग बूथों की ओर रुख किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गई हैं। कोरोना के खौफ के साथ-साथ लोगों में मतदान का उत्साह भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


लोग मास्क लगाकर मतदान करने पहुंचे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जितना इंतजाम पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया गया है, उतना ही इंतजाम मतदान के दौरान लोगाें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी किया गया है। ऐसा प्रशासन का दावा है।
विज्ञापन

 

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi
फर्रुखाबाद: मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में दाऊदपुर नगला बाग के प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी। मेरापुर मतदान केंद्र पर भी वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi
बांदा: पिपरगंवा मतदान केंद्र में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के तिंदवारी में पिपरगंवा मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। यहां गिनेचुने मतदाता ही दिखे। 
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi
चित्रकूट में कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में पहाड़ी विकास खण्ड के कनकोटा ग्राम पंचायत में कड़ी सुरक्षा में पुनर्मतदान शुरू हुआ। यहां 801 मतदाता 8 प्रधान पद, 5 बीडीसी, 25 डीडीसी उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। यहां 19 अप्रैल को मतपेटी में पानी डालने की वजह से चुनाव निरस्त किया गया था।

बांदा जिले में सुबह 9 बजे तक 8 फीसदी पड़े वोट। फर्रुखाबाद में सुबह 9 बजे तक 11.62 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं चित्रकूट राजापुर क्षेत्र के कनकोटा गांव में चल रहे पुनर्मतदान में सुबह 9 बजे तक 18 फीसदी मतदान हुआ।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi
फर्रुखाबाद: साहसपुर बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में डीएम और एसपी ने साहसपुर बूथ का निरीक्षण किया। लोगों से मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।

UP Panchayat Election 2021 Updates: Voting, Panchayat chunav update in hindi
फर्रुखाबाद: पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बावजूद वोट डालने पहुंचे रामेश्वर - फोटो : अमर उजाला
पैर टूटा हौसला नहीं
फर्रुखाबाद जिले में बिजधरपुर गांव के मतदान केन्द्र में पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बावजूद वोट डालने के लिए रामेश्वर पहुंचे।

फर्रुखाबाद जिले में 11:00 बजे तक 23.23 फीसदी मतदान हुआ। बांदा जिले में 11:00 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ।

बांदा जिले में दोपहर एक बजे तक 35 मतदान प्रतिशत हुआ। बांदा जिले में दोपहर 3 बजे तक 42.99 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed