{"_id":"607fb2cf8ebc3ed7022b751c","slug":"up-panchayat-election-2021-live-updates-voting-panchayat-chunav-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Election 2021: बिधनू के पिपरगवां में बूथ संख्या 186 में 83.91 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Election 2021: बिधनू के पिपरगवां में बूथ संख्या 186 में 83.91 प्रतिशत मतदान
Wed, 21 Apr 2021 10:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:36 AM IST
सार
UP Panchayat Election 2021 Update: मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जितना इंतजाम पुलिस और प्रशासन की तरफ से किया गया है, उतना ही इंतजाम मतदान के दौरान लोगाें को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी किया गया है। ऐसा प्रशासन का दावा है।
विज्ञापन
मतदान करने पहुंचे मतदाता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू के पिपरगवां में बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बूथ संख्या 186 में हुए दोबारा मतदान में जमकर वोटिंग हुई। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से मताधिकार का प्रयोग किया। इस बूथ पर 83.91 प्रतिशत वोट पड़े। सुबह से ही महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही।
पिपरगवां गांव की बूथ संख्या 186 में 15 तारीख को पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मियों के साथ उपद्रवियों ने मारपीट के बाद मतपेटी में पानी भर दिया था। बवाल के बाद निर्वाचन आयोग ने इस बूथ के वार्डों में दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया। बुधवार को बूथ संख्या 186 के वार्ड-5 व 6 में 746 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था।
शाम छह बजे तक 626 मतदाताओं ने वोट डाले। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी। पोलिंग बूथ के बाहर चारों तरफ बिधनू, साढ़, घाटमपुर और सचेंडी थाने की पुलिस तैनात रही, तो अंदर एएसपी आउटर आशुतोष शुक्ला, सीओ घाटमपुर पवन गौतम और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन
बुजुर्गों ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
पिपरगवां में दोबारा मतदान के दौरान बुजुर्ग मतदाताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। 100 साल के ऊपर बताई जा रही चंद्रावती अपने भतीजे के साथ वोट डालने पहुंची। 92 वर्षीय रामप्यारी अपने नाती रोहित के साथ तो 96 साल की रामकली बेटे महेश के साथ मतदान करने पहुंचीं।