फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Nilgai broke the wall and sat in the house

यूपी: कुत्तों से जाने बचाने दीवार तोड़ घर में घुसी नीलगाय, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला

Sat, 06 Jun 2020 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP: Nilgai broke the wall and sat in the house
घर में घुसकर बैठी नीलगाय - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में शनिवार की सुबह क्षेत्र के निमधा गांव में आवारा कुत्तों से बचने के लिए नीलगाय जंगल से भागकर बस्ती में पहुंच गई। जान बचाने के लिए एक घर की कच्ची दीवार तोड़कर बाथरूम अंदर पहुंच गई और वहीं बैठ गई।
विज्ञापन


घटना के बाद घर के बाहर गांव के लोग जमा हो गए। उन्होंने नीलगाय को बाथरूम से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को घर से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान शिवबरन सिंह निषाद ने बताया कि गांव के आसपास जंगली इलाका है।
विज्ञापन


 

शनिवार सुबह दो-तीन कुत्ते जंगल से एक नीलगाय को खदेड़ते हुए बस्ती की ओर ले आए। बताया कि कुत्तों से जान बचाने के लिए नीलगाय गांव के अंदर बस्ती में घुस आई। और दलजीत के मकान की कच्ची दीवार को धक्के से गिराने के बाद अंदर घुस गई।

जबतक लोग कुछ समझ पाते नीलगाय वहीं बने बाथरूम के अंदर पहुंची और एक जगह बैठ गई। घर में एकाएक नीलगाय को घुसी देख परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए बाहर भागे। मोहल्ले और गांव के लोग जमा हो गए।

ग्रामीणों ने नीलगाय को घर से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं निकली। 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को घर से बाहर निकाला। ग्राम प्रधान ने बताया कि नीलगाय को सुरक्षित जंगल की ओर हांक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed