{"_id":"6460cc11a34d169059089fd9","slug":"up-nikay-chunav-2023-hardoi-bjp-bail-forfeited-at-deputy-cm-brajesh-pathak-house-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Nikay Chunav: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर में भाजपा की जमानत जब्त, राज्यमंत्री रजनी की मेहनत गई बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Nikay Chunav: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर में भाजपा की जमानत जब्त, राज्यमंत्री रजनी की मेहनत गई बेकार
Sun, 14 May 2023 05:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 May 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के मल्लावां में भारतीय जनता पार्टी भले ही दो नगर पालिका सहित पांच सीटों पर कब्जा कर लिया हो, मगर पार्टी के कद्दावर नेताओं को मुंह की खानी पड़ी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घर मल्लावां में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के क्षेत्र शाहाबाद में भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई है। यहां पर भाजपा के तीन-तीन नेताओं की आपसी खींचतान से सपा ने आसानी से मैदान मार लिया।
नतीजा, सपा की नसरीन बानो दूसरी बार जीत दर्ज की। नगर पालिका परिषद शाहाबाद और मल्लावां में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं भी की थीं। माना जा रहा था कि मल्लावां के निवासी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का यहां की जनता पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा लेकिन, परिणामों ने यह सिद्ध कर उनका भी जादू नहीं चल सका।
मल्लावां में भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी चौथे स्थान पर चली गईं और जमानत तक नहीं बचा पाईं। शाहाबाद में क्षेत्रीय विधायक उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की सिफारिश पर संजय मिश्रा को टिकट मिला था। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जनसभा की थी और विधानसभा चुनाव की भांति की उम्मीद थी उनका प्रभाव परिणाम पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
नगरीय निकाय के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ और न ही नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार का प्रभाव दिखा। यहां पर भाजपा प्रत्याशी संजय मिश्रा दूसरे स्थान पर चले गए। जीत को लेकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भरी दोपहर में लगातार वोटरों से मिलीं और खूब पसीना बहाया, लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं ला सकी। चर्चा है कि क्षेत्र के तीन बड़े नेता अपना वर्चस्व कायम रखने के चक्कर में पार्टी का नुकसान उठाना पड़ा है।