फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Nikay Chunav 2023: BJP wins in Unnao city, Independents win in Gangaghat and Bangarmau

Nikay Chunav: उन्नाव शहर में खिला कमल, गंगाघाट व बांगरमऊ में जीते निर्दलीय, सपा-बसपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Sun, 14 May 2023 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 May 2023 12:04 AM IST
सार

Unnao UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के उन्नाव जिले में 16 नगर पंचायतों में भाजपा को तीन सीटें हीं मिलीं। सपा, बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 13 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। जानिए कहां कितने मतों से जीती भाजपा और किसे हार का सामना करना पड़ा...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: BJP wins in Unnao city, Independents win in Gangaghat and Bangarmau
उन्नाव नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी श्वेता मिश्रा व जश्न मनाते कार्यकता और समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में नगर निकाय में उन्नाव नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की सीट पर जहां कमल खिला। वहीं गंगाघाट में सीट भाजपा के हाथों से निकल गई। यहां पर निर्दलीय ने परचम लहराया। इसके अलावा बांगरमऊ में भी जीत निर्दलीय प्रत्याशी के हाथ लगी। वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 13 पदों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया। उन्नाव नगर पालिका परिषद में भाजपा की श्वेता मिश्रा ने सपा की नीतू पटेल को 6861 वोटों से हराया। वहीं गंगाघाट में निर्दलीय प्रत्याशी कौमुदी पांडेय ने भाजपा की रंजना गुप्ता को करारी मात देते हुए 21402 मतों से जीत हासिल की।

विज्ञापन


बांगरमऊ में निर्दलीय उम्मीदवार रहे रामजी गुप्ता ने सपा के मुफीस अहमद को 4515 वोटों से हराया। नगर पंचायतों में फतेहपुर चौरासी में भाजपा के मिथलेश कुमार, न्योतनी में ओमप्रकाश और भगवंतनगर में आशीष शुक्ला ने जीत हासिल की। रसूलाबाद में निर्दलीय गजाला अंसारी, पुरवा में रेनू गुप्ता, ऊगू में अनीता, औरास में राकेश, हैदराबाद में बृज किशोर, कुरसठ में अब्दुल रईस, मोहान में समरजीत, बीघापुर में सुशील, सफीपुर में गरिमा बाजपेयी, गंजमुरादाबाद में रूबी खातून, नवाबगंज में दिलीप लश्करी व अचलगंज में लक्ष्मी वर्मा ने चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। इनमें नवाबगंज में काफी कांटे का मुकाबला हुआ। यहां पर दिलीप लश्करी ने मात्र चार वोटों से जीत हासिल की।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उन्नाव
पार्टी        प्रत्याशी        मिले मत
भाजपा        श्वेता मिश्रा        24690
सपा        नीतू पटेल        17829
बसपा        अनीता द्विवेदी        13637
कांग्रेस        सीमा गुप्ता        7924
नोटा 249
कुल प्रत्याशी थे-6 (विजेता व सपा को छोड़ अन्य सभी की जमानत जब्त)


नगर पालिका परिषद गंगाघाट निर्दलीय कौमुदी पांडेय 35025
भाजपा        रंजना गुप्ता        13623
सपा        अलका        3448

बसपा        मनोरमा        4806
कांग्रेस        गीता शुक्ला        2003
नोटा 273
कुल प्रत्याशी थे-9 (विजेता व भाजपा को छोड़ अन्य की जमानत जब्त)


नगर पालिका परिषद बांगरमऊ
निर्दलीय        रामजी        9109
सपा        मुफीस अहमद        4594
भाजपा        पुनीत        3014
बसपा        चंद्रकांती        224
कांग्रेस        अंकित        37
नोटा 66
कुल प्रत्याशी थे-16 (विजेता को छोड़ अन्य सभी की जमानत जब्त)

 
विज्ञापन

पल पल लेते रहे खबर, बढ़ती रहीं धड़कनें, जीत के बाद जश्न
उन्नाव जिले में शहर की सरकार को चुने जाने के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतगणनास्थलों पर मतों की गिनती शुरू हो गई थी। मतों की गणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थकों में रुझान जानने के लिए उत्सुकता बनी रही। सुबह आठ बजे से ही मतगणना स्थल के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। भीड़ में शामिल लोग मतगणना स्थल के बाहर से पल पल की खबर लेते नजर आए। वहीं आम लोगों में भी खासी जिज्ञासा देखने को मिली। लोग घरों पर मोबाइल की मदद से मतगणना की जानकारी लेते रहे। उधर मतगणना स्थल पर जैसे जैसे नतीजे आते रहे वैसे वैसे विजेताओं के खेमों में खुशियां मनाई जाती रही। पल पल बदल रहे नतीजों से प्रत्याशियों के चेहरे भी रंग बदलते दिखाई पड़े। वहीं चुनावी जंग हारने वाले चुपचाप खिसकते दिखे। उन्नाव नगर पालिका में सदस्य पद के ऐसे कई प्रत्याशी थे जो अपने पक्ष में रुझान न देख तीसरे राउंड की गणना पूरी होने से पहले ही वापस चले गए थे।
विज्ञापन

फूल मालाओं से विजयी प्रत्याशियों का किया स्वागत
निकाय चुनाव का परिणाम जैसे जैसे स्पष्ट होता गया शहर की सडक़ों पर वैसे वैसे प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ बढ़ती चली गई। प्रत्याशियों के परिणाम घोषित होने की जानकारी मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल के बाहर मौजूद रहे समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र मनाया। वहीं प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। मतगणना स्थल के साथ ही जगह जगह जीते प्रत्याशियों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
शनिवार शाम पांच बजे तक लगभग सभी वार्डों का परिणाम सामने आ गया था। प्रत्याशियों के नतीजे घोषित होने के साथ ही मतगणना स्थल के बाहर मौजूद रहे समर्थकों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया था। जीत की खुशी में समर्थकों ने प्रत्याशी को फूलमालाओं से लाद दिया था। मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्र मनाया और मिठाइयां बांटी। उधर कई प्रत्याशियों ने जीत के बाद सबसे पहले मंदिरों में माथा टेका। देर रात तक शहर में प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच जश्र का दौर जारी रहा।

मतगणना स्थलों पर अव्यवस्थाओं की रही भरमार
मतगणना स्थलों पर कार्मिकों के साथ ही एजेंट व मीडिया कर्मियों के लिए प्रशासनिक अधिकारी उचित व्यवस्था नहीं कर सके। प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए लगाई गई टेबल के आसपास कुछ इस तरह बैरिकेडिंग लगाई गई थी जिससे एजेंट को खड़े होने का स्थान ही नहीं मिला। एजेंट की संख्या अधिक होने व खड़े होने के लिए उचित स्थान होने से मतगणना शुरू होते ही टेबलों पर भगदड़ मच गई। यहीं नहीं मतगणना में जुटे कार्मिकों को समय से पानी व भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका था। ऐसे में कार्मिकों को परेशानी उठानी पड़ी।

जिला प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर उचित प्रबंध करने का दावा किया था हालांकि मतगणना शुरू होते ही उसके दावों की पोल खुलने लगी। सबसे अधिक मुसीबत एजेंट व कार्मिकों को उठानी पड़ी। शहर के डीएसएन कालेज में मतगणना स्थल के बाहर मीडियाकर्मियों के लिए बनाए गए काउंटर पर भी अव्यवस्थाएं फैली रहीं। एक तरफ किसी को अंदर पानी की बोतल तक नहीं ले जाने दिया गया। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर सका। जिससे एजेंट, कार्मिक के साथ मीडियाकर्मी भी परेशान हुए। कुछ मीडिया कर्मियों ने धरना भी दिया। बाद में अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया।

बेतरतीब खड़े वाहनों से बनती रही जाम की स्थिति
शहर के डीएसएन कालेज के मतगणना स्थलों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मी भी वाहनों को सही स्थानों पर नहीं खड़ा करवा सके। कालेज के बाहर तो वाहनों का रेला था। यहां पर भारी संख्या में समर्थक जमे हुए थे। आधे से अधिक सड़क तक लोगों ने वाहनों की पार्किंग कर रखी थी। लोग भी सड़क पर टहल कर काउंटिंग का रुझान ले रहे थे। इससे सडक़ पर आवागमन बाधित हो रहा था। कई बार सड़क पर जाम की स्थिति बनी लेकिन यहां पर मौजूद ट्रैफिक व अन्य पुलिसकर्मी सडक़ों पर खड़े लोगों को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं करते दिखाई दिए। इसके अलावा वाहनों को भी नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed