फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News accused youth body was found at site of murder nine years ago murder over transaction of 50 rs mahoba

UP: नौ साल पहले जहां की थी हत्या...अब वहीं मिली आरोपी युवक की लहूलुहान लाश; 50 रुपये के लेनदेन में हुआ था कत्ल

Wed, 24 Sep 2025 10:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Sep 2025 10:11 AM IST
सार

यूपी के महोबा में नौ साल पहले जिस जगह पर हत्या की गई थी, अब उसी जगह पर आरोपी युवक का लहूलुहान शव मिला है। मृतक के पिता ने जयपाल के बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP News accused youth body was found at site of murder nine years ago murder over transaction of 50 rs mahoba
युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हत्या के मामले में निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा प्राप्त काली पहाड़ी गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत (45) की सोमवार की रात उसी जगह हत्या कर दी गई, जहां पर उसने नौ साल पहले जयपाल की हत्या की थी। 
विज्ञापन


बृजेंद्र बीते एक साल से हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से बाहर था। बृजेंद्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या जयपाल के बेटे और भतीजों ने की है। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


काली पहाड़ी गांव निवासी बृजेंद्र राजपूत ने जयपाल से 50 रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर बृजेंद्र ने मना कर दिया था। इसी लेनदेन के विवाद में साल 2016 में जयपाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अदालत ने बृजेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपाल की हत्या के बाद से बृजेंद्र के परिवार के लोग काली पहाड़ी गांव छोड़कर 30 किमी दूर कस्बा चरखारी के मोहल्ला धनुषधारी में रहने लगे थे। बृजेंद्र के जेल जाने पर पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जेल से छूटने के बाद बृजेंद्र अपने पिता परशुराम के साथ रहने लगा। 

सोमवार की सुबह बृजेंद्र शराब बेचने के मामले में चल रहे मुकदमे की तारीख के लिए महोबा कोर्ट आया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। वकील से जानकारी करने पर पता चला कि वह शाम को ही निकल गया था।
 

गांव के बाहर मिला खून
पिता परशुराम ने बताया कि बेटे के घर नहीं आने पर उन्होंने खोजबीन की गई। बाद में जानकारी हुई कि काली पहाड़ी गांव के पास एक शव पड़ा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो गांव के बाहर खून मिला। कुछ दूरी पर बृजेंद्र का शव पड़ा था। 

 

पत्थर से कुचला गया था सिर
शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। सिर पत्थर से कुचला गया था। पिता ने बताया कि शव उसी स्थान पर मिला, जहां पहले जयपाल की हत्या की गई थी। सूचना पर एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


 

जयपाल की हत्या में जमानत पर जेल से बाहर था बृजेंद्र
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। अपर एसपी का कहना है कि जयपाल की हत्या में बृजेंद्र का नाम था। वह जमानत पर जेल से बाहर था। पिता ने दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed