फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News 40 explosions in bio refinery 7 km away People frightened far away eyewitnesse told how fire broke out

UP: बायो रिफाइनरी में 40 धमाके... सात किमी. दूर तक दहले लोग, ऊंची-ऊंची लपटें; चश्मदीदों ने बताया कैसे भड़की आग

Sun, 19 Oct 2025 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Oct 2025 01:43 PM IST
सार

फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव स्थित बायो डीजल रिफाइनरी प्लांट में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशासन ने दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग को तत्काल बंद करा दिया।

विज्ञापन
UP News 40 explosions in bio refinery 7 km away People frightened far away eyewitnesse told how fire broke out
farrukhabad blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे भीषण धमाके होने लगे। प्लांट में मौजूद मालिक और मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हालांकि एक मजदूर झुलस गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 
विज्ञापन


आसपास के करीब सात किलोमीटर तक तेज धमाकों की आवाजें और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। आग इतनी भीषण थी कि रिफाइनरी के बॉयलर फटने लगे। जानकारी लगते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड से देर रात तक आग बुझाई गई
विज्ञापन


कायमगंज निवासी रितिक कौशल का शुकरुल्लापुर-सादिकपुर गांव के बीच बायो रिफाइनरी प्लांट है। शनिवार को प्लांट में रवि कश्यप, अमन, नन्हें, पंकज, सुबोध, अंकित, धीरज, आकाश निवासी सादिकपुर, अमन व पंकज निवासी जिला अमेठी काम कर रहे थे। प्लांट पर रितिक कौशल भी थे। शाम करीब 6.30 बजे अचानक प्लांट में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग देख रितिक शोर मचाते हुए सभी मजदूरों को बाहर निकालने लगे। इसी दौरान तेज धमाकों के साथ रिफाइनरी के बॉयलर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। जैसे-तैसे सभी मजदूर व प्लांट मालिक बाहर निकलकर आए। हालांकि रवि कश्यप (30) झुलस गया।

 

मजदूरों के अनुसार प्लांट में धमाके इतने तेज थे कि सात किमी. दूर तक आवाजें सुनाई दे रही थीं। साथ ही आग की लपटें भी उठ रही थीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दी।
 

डीएम डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार व तहसीलदार कायमगंज विक्रम सिंह आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने रितिक कौशल से घटना की जानकारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बायो रिफाइनरी में करीब 35 से 40 धमाके हुए हैं।
 

एलपीजी सिलिंडर फटने से गूंजे धमाके
थाना नवाबगंज क्षेत्र के सादिकपुर गांव स्थित 22 बीघा में फैले बायो रिफाइनरी प्लांट में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लांट में बड़ी मात्रा में रखे एलपीजी सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे तेज धमाके हुए और इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर भाग निकले।
 

बिना एनओसी संचालित बायोडीजल रिफाइनरी
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सादिकपुर में बिना अनुमति संचालित पी एंड ए बायो रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड पिछले दो साल से निर्माणाधीन है और बिना फायर एनओसी के संचालित की जा रही। यह फर्म रजिस्टर्ड भी नहीं थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्लांट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी उठी चिंगारी से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और रिफाइनरी में रखे 70 से अधिक कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर धमाकों के साथ फटने लगे। आग बॉयलर तक पहुंच गई, इससे बायोडीजल से भरे ड्रम भी विस्फोट करने लगे।
 

मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, लेकिन लगातार हो रहे विस्फोटों के चलते उन्हें बार-बार पीछे हटना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह प्लांट इनवेस्ट यूपी के जरिए स्थापित किया जा रहा था और इसकी दैनिक उत्पादन क्षमता 30 हजार लीटर थी। फिलहाल अधिकारियों ने बायोडीजल की मात्रा और क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। 
 

कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में बुझी आग
नवाबगंज क्षेत्र के सादिकपुर स्थित बायो रिफाइनरी में लगी भीषण आग को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। आग बुझाने में जिले की तीन दमकलों के साथ सेना की गाड़ियां भी लगाई गईं। नियंत्रण न मिलने पर कन्नौज से एक फायर टेंडर मंगाना पड़ा। दमकल वाहन दो बार चौरसिया गांव (3 किमी. दूर) से पानी भरकर लाए। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
 

आग से दहशत में आए ग्रामीण खेतों की ओर भागे
फर्रुखाबाद के सादिकपुर बायो रिफाइनरी में लगी भीषण आग से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। धुएं और धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गए और घर छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले। तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
 

इन्वेस्ट यूपी के तहत प्लांट में अंदर चल रहा काम
इन्वेस्ट यूपी के तहत प्लांट को बनाया जा रहा था। निर्माण का कार्य अंदर चल रहा। अभी संचालन की एनओसी नहीं मिली थी। आग लगने के कारणों को जानने के लिए जांच समिति बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी फर्रुखाबाद।

बायो रिफाइनरी में आग से एक घंटा बंद रहा फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव स्थित बायो डीजल रिफाइनरी प्लांट में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

 

प्रशासन ने दिल्ली-फर्रुखाबाद मार्ग को तत्काल बंद करा दिया। एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान आग लगने के कारण केमिकल जलने से आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल गया और हवा में तेज गंध व्याप्त हो गई। 

 

उधर हादसे के बाद दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को हजियांपुर तिराहे पर रोका गया, जबकि फर्रुखाबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को हथियापुर चौराहे पर रोक दिया गया। बाद में पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को नवाबगंज मार्ग से निकाला। इससे रास्ते में लंबा जाम लग गया।

 

सादिकपुर स्थित प्लांट अवधेश कौशल का है। इसके प्रबंधक ऋतिक कौशल हैं। उधर, आग लगने पर फर्रुखाबाद व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पानी समाप्त होने के बाद गाड़ियां पुनः पानी भरने के लिए गईं, इस दौरान आग और फैल गई। देर रात तक आग पर नियंत्रण के प्रयास जारी रहे।
 

आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर गांवों से दिखाई दीं। ग्रामीणों में अफरातफरी और भय का माहौल बन गया। कई लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लोग पुल से जलते प्लांट को देखते रहे।
 

रिफाइनरी के आसपास का इलाका खाली कराया
घटना की सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार सहित क्षेत्रीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से रिफाइनरी के आसपास का इलाका खाली कराया। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी के कारण लगी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed