फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Mother left the child in the maternity hospital after giving birth, innocent Palak departed with wet eyes

UP: जच्चा-बच्चा अस्पताल में जन्म देने के बाद छोड़कर चली गई मां, पलकों को भिंगोकर विदा हो गई मासूम पलक

Wed, 05 Mar 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 11:13 PM IST
सार

जच्चा-बच्चा अस्पताल में जन्म देने के बाद बच्ची को मां छोड़कर चली गई थी। एनआईसीयू में पिछली 22 अक्तूबर से भर्ती थी। बच्ची का राजकीय बाल गृह शिशु नया ठिकाना होगा।

विज्ञापन
UP: Mother left the child in the maternity hospital after giving birth, innocent Palak departed with wet eyes
हैलेट में मासूम पलक को विदा करते सीएमएस डॉ विनय कुमार व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलट के बाल रोग विभाग से मासूम पलक बुधवार को सबकी पलकें भिंगोकर राजकीय बाल गृह शिशु (बालिका) के लिए विदा हो गई। पलक पिछली 22 अक्तूबर से एनआईसीयू में भर्ती थी। जच्चा-बच्चा अस्पताल में जन्म देने के बाद उसकी मां उसे यूनिट में ही भर्ती हालत में छोड़कर चली गई थी। इस मौके पर ही बच्ची को पलक नाम दिया गया।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के निर्देशों के अनुसार सुबह 11.30 बजे सीएमएस डॉ. विनय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. एके आर्या और सहायक नर्सिंग अधीक्षक राजकुमारी खरवार समेत रेजीडेेेंट्स और स्टाफ ने उसे विदाई दी। इस दाैरान सभी की आंखें नम हो गईं। डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि पलक सबकी लाडली हो गई थी। पिछले पांच महीने से वह साथ में रह रही थी। अस्पताल की ओर से मां के बताए गए पते पर टीम भी भेजी गई थी, लेकिन पता ही गलत निकला। जब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हो गई तो विभाग की ओर से उसे संस्था को नामित किए जाने के लिए पत्राचार किया गया। उसके जाने का सभी को अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed