फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: molestation with girl student, break her nose

यूपी: सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, पीटकर नाक तोड़ी, चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 25 Sep 2020 11:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
UP: molestation with girl student, break her nose
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर गुरुवार सुबह शोहदों ने सरेराह एक छात्रा से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे जमकर पीटा। इससे उसकी नाक टूट गई। पीआरवी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों शोहदों को धर दबोचा।
विज्ञापन


डीआईजी ने गल्ला मंडी चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। वारदात से कुछ देर पहले सीएम ने इस तरह की वारदातों में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसलिए डीआईजी ने कार्रवाई की। बर्रा अर्रा निवासी छात्रा बीएससी थर्ड ईयर की परीक्षा देने घर निकली थी।
विज्ञापन


बंबा रोड पर इलाकाई निवासी ऋषभ बाजपेई और वीर सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर बीच सड़क पर उसको पीटना शुरू कर दिया। सभी लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस ने उसे बचाया। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि छात्रा एक आरोपी को जानती है। वो उसके घर के पास रहता है। आरोपियों पर छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी नपे 
वारदात से कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि जहां भी छेड़छाड़ की वारदात होती है वहां के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीट के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ की भी जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी। ऐसे में डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने तत्काल चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सोलंकी, सिपाही लालू यादव व सिपाही नौशाद अली को निलंबित कर दिया। जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed