यूपी: दुष्कर्म के विरोध में विवाहित भतीजी की चाचा ने गला घोंटकर की हत्या, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी फूलचंद निषाद की बेटी जानकी(22) की शादी एक साल पहले उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के थरवाखेड़ा गांव के दिनेश से हुई थी। दिनेश इंदौर में प्राईवेट नौकरी करता है। रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी को कौड़िया गांव छोड़कर इंदौर चला गया था। परिवार के लोग मंगलवार सुबह फसल की निराई करने चले गए थे। इधर, घर में जानकी और उसका छोटा भाई रंजीत (5) थे।
करीब 10 बजे जानकी का पड़ोस में रहने वाला चाचा सुभाष घर पहुंचा। जानकी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर जानकी के साथ मारपीट करने लगा। यह देखकर रंजीत घर के बाहर निकला और बहन को बचाने के लिए शोर मचाते गांव किनारे मंडी में रहने वाले दादा गुलाब के घर पहुंचा। रंजीत ने दादा गुलाब को बहन से चाचा के द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दी।
गुलाब दौड़कर घर पहुंचा। जहां भतीजी को मृत पाया। खेत में काम करने गए परिजनों को सूचना दी। परिजननों के जानकी का शव देखकर होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस सूचना दी। औंग प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। मृतका के गले में चोट के निशान पाए। पुलिस ने चाचा को सुभाष को गंगा किनारे से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुभाष से पूछताछ की।
आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। मृतका के पिता फूलचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष के खिलाफ मुस्कान के विरोध में हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक तथा एसडीएम निधि बंसल कौड़िया गांव पहुंचे। मृतका के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी दी। सीओ ने बताया एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी हिरासत में लिया है।