{"_id":"6a2aea3506a85dfdb408c31f","slug":"up-man-hangs-himself-after-wife-leaves-for-her-maternal-home-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी के मायके पर जाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी के मायके पर जाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 11 Jun 2026 10:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:33 PM IST
सार
घटना बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर बसगवां में की है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
आलोक कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर बसगवां में बुधवार रात पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर के बाहर लेटे थे जबकि उसकी पत्नी मायके में गई थी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे युवक के शराब के आदी होने पर झगड़े की बात सामने आई है।
ग्राम शेरपुर बसगवां निवासी आलोक कुमार (28) पिता के निजी क्लीनिक पर बैठकर काम करता था। आलोक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व शिवांगी से हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। बुधवार सुबह वह अपने मायके चली गई थी। इससे आलोक कुमार परेशान था। बुधवार रात करीब 10 बजे गांव में बिजली चली गई थी। आलोक के पिता सुरेंद्र सिंह समेत अन्य परिजन गर्मी की वजह से घर के बाहर आकर लेट गए। इस दौरान आलोक अंदर कमरे में ही लेटा रहा।

एक घंटे बाद बिजली आने के बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो आलोक का शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर नीचे रखा और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना बसरेहर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।