फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Mahana met Ratan Tata in Mumbai to promote industries in the state

UP : प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में रतन टाटा से हुई थी महाना की मुलाकात, दिया था आमंत्रण

Fri, 11 Oct 2024 01:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
UP: Mahana met Ratan Tata in Mumbai to promote industries in the state
रतन टाटा से हुई थी महाना की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में इंवेस्टर्स को आमंत्रित करने के लिए 22 दिसंबर 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन औद्योगिक विकास मंत्री और अब विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की रतन टाटा से मुलाकात हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार, रतन टाटा उत्तर प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया था। उनके निधन पर गुरुवार को अध्यक्ष ने पुरानी यादों का स्मरण कर शोक प्रकट किया।

विज्ञापन


22 दिसंबर 2017 को मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्रायडेप्ट में समिट हुआ था। इसक बाद हुए रोड शो में मुंबई के दिग्गज उद्योगपति और वहां के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।
विज्ञापन


वहां उनकी मुलाकात टाटा समूह के प्रमुख रहे रतन टाटा से हुई थी। उनसे उत्तर प्रदेश में उद्योगों के संबंध में गहन विचार विमर्श हुआ था। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन औद्योगिक विकास मंत्री उत्तर प्रदेश में उद्योग के क्षेत्र में बड़ा निवेश चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलसिले में वह उद्योगपतियों को निवेश के लिए निमंत्रण दे रहे थे। इसी सिलसिले में वे रतन टाटा सहित अन्य उद्यमियों से मिले थे। तब उद्यमियों को 21-22 फरवरी 2018 को लखनऊ में होने वाले इंवेस्टर्स समिट-2018 में आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed