{"_id":"66e6e27d0ca9b20ea403a610","slug":"up-log-party-will-also-stage-a-sit-in-protest-at-dubai-embassy-to-save-the-shahzadi-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शहजादी को बचाने के लिए दुबई दूतावास पर लोग पार्टी भी देगी धरना, पीएम व विदेश मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शहजादी को बचाने के लिए दुबई दूतावास पर लोग पार्टी भी देगी धरना, पीएम व विदेश मंत्री को लिखा पत्र
Sun, 15 Sep 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:07 PM IST
सार
बांदा की रहने वाली शहजादी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को शहजादी को दुबई में फांसी दी जाएगी।
विज्ञापन
दुबई जेल में बंद शहजादी का मामला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहजादी को सजा-ए-मौत से बचाने की मुहिम में लोग पार्टी भी शामिल हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कमिश्नर विजय शंकर पांडेय (आईएएस) ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि बेकसूर भारत की बेटी की जिंदगी बचाने के लिए दुबई की हुकूमत से बात कर उसकी रिहाई के प्रयास किए जाएं। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना व लोग पार्टी ने मिलकर शहजादी की जान बचाने के लिए आंदोलन का ऐलान किया।
बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी और लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कमिश्नर विजय शंकर पांडेय के बीच नोएडा में बैठक हुई। विजय शंकर ने बताया कि शहजादी प्रकरण अति गंभीर है। एक निर्दोष बेटी की जान जा रही है। इस मामले में वह पहले ही प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री को पत्र लिख चुके हैं कि शहजादी की जान बचाने के लिए भारत सरकार दुबई हुकूमत से बात करे। शहजादी को इस हालत तक पहुंचाने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में शहजादी गवाह है।

लिहाजा शहजादी को इस हालत में पहुंचाने वालों को गिरफ्तार कर दुबई से शहजादी को वापस लाकर यहां बयान कराए जाए। नोमानी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोग पार्टी व इंसाफ सेना दोनों मिलकर शहजादी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन तेज करेंगे। नोमानी ने कहा दुबई दूतावास के सामने होने वाले धरने में लोग पार्टी भी शामिल होगी, जिससे 21 सितंबर को होने वाली शहजादी की मृत्युदंड की सजा को टाला जा सके।