फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: In Hardoi, daylight miscreants shot at the milkman after running away

यूपी: हत्यारोपी के पुत्र की गोली मारकर हत्या, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Oct 2020 11:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
UP: In Hardoi, daylight miscreants shot at the milkman after running away
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव आटामऊ में पूर्व प्रधान पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटों ने साथियों संग मिलकर हत्यारोपी के पुत्र को दौड़ाकर गोलियां मार दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आटामऊ निवासी यूनुस (35) पुत्र हामिद दूधिया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह वह गांव से बाइक से लखनऊ के मॉल स्थित डेयरी जा रहा था। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर आटामऊ-पहतोईया मार्ग पर हमलावरों ने यूनुस की बाइक गिरा दी। यूनुस ने भागने की कोशिश की, तो उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाग की पगडंडी पर यूनुस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्यारे भाग गए। यूनुस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव, कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक एक गोली गले में और तीन गोलियां पेट में लगी हैं।

तीन साल पहले पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के पति गोविंद प्रताप उर्फ छुटक्के की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। गोविंद की हत्या में मृतक यूनुस का पिता हामिद जेल में बंद है।

कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई मुहिम की तहरीर पर अनिल व शिवशंकर पुत्रगण गोविंद उर्फ छुटक्के, मुनेश्वर प्रसाद और उनके पुत्र छुटक्के, शैलेंद्र व मुनीम पुत्रगण राजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिव शंकर और अनिल ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed