{"_id":"68999927d65731a71706cad1","slug":"up-if-the-miss-up-police-gets-hold-of-her-many-secrets-will-be-revealed-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मिस यूपी पुलिस के हाथ लगे तो खुलेंगे कई राज, अखिलेश दुबे के इशारे पर कारोबारी के साथ किया था ये घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिस यूपी पुलिस के हाथ लगे तो खुलेंगे कई राज, अखिलेश दुबे के इशारे पर कारोबारी के साथ किया था ये घिनौना काम
Mon, 11 Aug 2025 12:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:55 PM IST
सार
होटल कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाली मिस यूपी फरार चल रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे केस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश दुबे के इशारों पर होटल कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर नौबस्ता थाने में झूठी एफआईआर दर्ज कराने वाली मिस यूपी इन दिनों फरार है। उसकी ओर से 26 मई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद अखिलेश ने कारोबारी को फोन कर जेल जाने से बचाने का भरोसा देकर पांच करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि कारोबारी ने पांच करोड़ देने से इन्कार कर दिया था।
इसके बाद अखिलेश ने 2.5 करोड़ मांगे और न देने पर जेल जाने का डर दिखाया। कारोबारी ने उसे रुपये दिए तो कुछ दिन बाद उसको दुष्कर्म के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर कॉपी सौंप दी गई। ऐसे में पुलिस ये जानना चाह रही है कि इस रकम में से कितना रुपया आरोप लगाने वाली मिस यूपी को मिला। साथ ही क्या उसको आगे कर के किसी और कारोबारी से वसूली की गई या नहीं।

अखिलेश के परिवार का पुलिस ने चिठ्ठा किया तैयार
अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके भाइयों के असलहा लाइसेंस पंजाब से बने होने की बात उजागर होने के बाद पुलिस अब उसके परिवार का पूरा चिट्ठा तैयार कर रही है। शनिवार को पुलिस ने अखिलेश के परिवार से जुड़े लोगों की सूची तैयार की है। इसमें 18 लोगों के नाम शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार होटल कारोबारी से 2.5 करोड़ की रंगदारी लेने के मुख्य आरोपी अखिलेश दुबे के भाई सर्वेश, बृजेश और निखिलेश दुबे व उससे जुड़े परिवार के सदस्यों के नाम, पता आदि के बारे में जानकारी जुटाई गई है। सूची में पत्नी मधु, बेटा अखिल आदि भी शामिल हैं।