फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Husband puts petrol on wife and sets fire to wife, then hangs herself, woman admitted to hospital

यूपी: सोते वक्त पत्नी पर पेट्रोल डाल लगाई आग, खुद फांसी लगा मौत को गले लगाया, झकझोर देगी घटना

Tue, 17 Aug 2021 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Aug 2021 11:00 AM IST
सार

मंगलवार तड़के करीब चार बजे घसीटे उठा। सुघरी देवी चारपाई पर सो रही थीं। घसीटे ने सुघरी देवी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। उसके बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
UP: Husband puts petrol on wife and sets fire to wife, then hangs herself, woman admitted to hospital
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी के गोपालपुर में मंगलवार तड़के एक बुजुर्ग ने सोते वक्त पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। चीख सुनकर परिवार वालों की नींद खुली। किसी तरह से आग बुझाई। तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वृद्धा तकरीबन 90 फीसदी झुलस चुकी है। हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। आग लगाने वाला बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि गोपालपुर निवासी घसीटे (65) पत्नी सुघरी देवी (60) बेटे अमरनाथ व उनके परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के करीब चार बजे घसीटे उठा। सुघरी देवी चारपाई पर सो रही थीं। घसीटे ने सुघरी देवी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। उसके बाद उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अमरनाथ और उसकी पत्नी ने किसी तरह से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से सुघरी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सुघरी देवी का शरीर 90 फीसदी तक झुलस चुका है। हालत बेहद गंभीर है। अगले तीन चार दिन बेहद अहम हैं। 

थोड़ी सी हुई थी कहासुनी, इतने पर भड़क गए थे घसीटे
पुलिस की जांच में पता चला कि करीब दो साल से घसीटे मानसिक रूप से बीमार थे। बात-बात पर भड़क जाते थे। विवाद करते थे। घसीटे के बहनोई यमुना प्रसाद ने बताया कि सोमवार शाम को घसीटे ने सुघरी देवी से कुछ काम कहा। उन्होंने काम करने से मना कर दिया। इस पर वह भड़क गए थे। आशंका है कि इसी बात की खुन्नस में घसीटे ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed