फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Mahoba Road Accident News: high-speed truck collided with children who were coaching on bicycle in Mahoba, two died

UP: महोबा में साइकिल से कोचिंग जा रहे बच्चों के समूह को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, चार घायल

Thu, 24 Dec 2020 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Dec 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
UP Mahoba Road Accident News: high-speed truck collided with children who were coaching on bicycle in Mahoba, two died
यूपी महोबा में सड़क दुर्घटना: महोबा में सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
महोबा जिले में कुलपहाड़ क्षेत्र के सुगिरा गांव से अलग-अलग साइकिलों से कुलपहाड़ कोचिंग पढ़ने जा रहे 12वीं के छह छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो मेधावी छात्रों की मौत हो गई। चार छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


छात्रों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन बार जाम लगाया। मौके पर पहुंचे पुुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। मौके पर ही मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी दिया गया।
विज्ञापन


सुगिरा गांव निवासी अशोक पांचाल का बेटा कपिल (18) और इसी गांव के संतोष साहू का बेटा धर्मेंद्र (18), हरदयाल साहू का बेटा देवेंद्र (17), राम बिहारी का बेटा अभिषेक (17), रामकरण का बेटा सचिन (17) और माधव प्रसाद गुप्ता का बेटा जितेंद्र (18) कुलपहाड़ तहसील मुख्यालय के पास स्थित जनतंत्र इंटर कालेज में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ते थे। रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे छह छात्र अपनी-अपनी साइकिलों से कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। मदनवार नाले के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से छह छात्रों की साइकिल में टक्कर मार दी।

सभी छात्र उछल कर सड़क पर गिर गए और चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। थाना पुलिस ग्रामीणों की मदद से सभी घायल छात्रों को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने कपिल और धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाकी छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस दौरान एंबुलेंस 108 का फोन नहीं उठा। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने छात्रों की जान लेने वाले ट्रक व चालक को पकड़े जाने की मांग को लेकर हाईवे पर तीन बार जाम लगाया।

हर बार एसडीए मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा और सीओ रामप्रवेश राय ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। थानाप्रभारी रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घायल छात्रों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत गंभीर है।

मामले में अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की तीन टीमें बनाकर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। हादसास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद हादसे की वजह का पता चल सकेगा।

इधर, पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दुखी परिजनों की हालत देख गांव वालों की आंखें भी नम हो गईं। शाम को दोनों छात्रों का एसडीएम, सीओ और चार थानों की पुलिस की मौजूदगी में गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed