{"_id":"6059016c8ebc3ef1095d20ce","slug":"up-handball-team-wins-bronze-medal-14-players-selected-in-chess-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, शतरंज टीम में चुने गए 14 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, शतरंज टीम में चुने गए 14 खिलाड़ी
Tue, 23 Mar 2021 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति शुक्ला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में चल रही 49वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में यूपी टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। टीम की कप्तान काकादेवी निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति शुक्ला हैं। टीम में शहर की ब्रह्मनगर निवासी आकांक्षा वर्मा, माल रोड निवासी सपना कश्यप, पांडुनगर निवासी निधि तिवारी, अनुराधा, सिविल लाइंस की आयुषी तिवारी भी हैं। ओलंपिक संघ के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित, सीमा त्रिवेदी, साधना मिश्रा आदि ने टीम को बधाई दी है।
होली पार्टी में जमकर थिरकीं महिलाएं
इनरव्हील कानपुर वेस्ट और इनरव्हील फिएस्टा की ओर से स्वरूपनगर स्थित एक होटल में होली के रंग कान्हा के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन से आई टोली ने ऐसा समा बांधा की हर कोई नाचने पर मजबूर हो गया। इसके बाद सभी ने एक साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। यहां सरोज कटियार, उदिता शर्मा, संध्या गुप्ता, सीमा जैन आदि मौजूद रहीं।
रोवर्स क्लब की टीम फाइनल में
काउंटी क्लब की 14वीं आरके देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर साउथ की टीम को पांच विकेट से हराकर रोवर्स क्लब ने फाइनल में जगह बना ली। कानपुर साउथ मैदान पर कानपुर साउथ की टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। रोवर्स क्लब की टीम ने 28.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

शतरंज टीम में चुने गए 14 खिलाड़ी
कानपुर में तीन से पांच अप्रैल के बीच मथुरा में शतरंज की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेश के 33 जिलों के लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। रविवार को गोविंद नगर स्थित वैदिक धर्म सभा में ट्रायल के बाद 14 खिलाड़ियों का शहर टीम में चयन किया गया।
पुरुष वर्ग में रिषभ निषाद, विकास निषाद, राजेश शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल का चयन हुआ। महिला वर्ग में साक्षी वर्मा, तान्या वर्मा, श्रेया सक्सेना, अनन्या मिश्रा का चयन हुआ है। कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
बीसीए व राष्ट्रीय यूथ की टीमें जीतीं
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में सप्रू मैदान पर हुए मैच में बीसीए की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 220 रन बनाए। जिमखाना की टीम 30.1 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पीएसी मैदान पर राष्ट्रीय यूथ की टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए। एंजल वूमेन क्रिकेट क्लब की टीम 34.5 ओवर में 95 रन पर ही ढेर हो गई।