फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Girl gang misdeed in BJP MLA's house, girl's father alleges in viral video

यूपी: भाजपा विधायक के घर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वायरल वीडियो में किशोरी के पिता का जांच पर सवाल

Fri, 25 Jun 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Jun 2021 12:47 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर निवासी एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक के घर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
UP: Girl gang misdeed in BJP MLA's house, girl's father alleges in viral video
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फतेहपुर में गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी को अगवा कर अयाह शाह से भाजपा विधायक के घर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया, यह आरोप पीड़ित किशोरी के पिता ने वायरल वीडियो में लगाया और एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। गांव की 12 वर्षीय पीड़ित किशोरी कक्षा छह की छात्रा है।
विज्ञापन


वह 10 जून की सुबह जंगल जाने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों ने किशोरी की छोटी बहन से पूछताछ की और राधानगर निवासी संदीप को पकड़कर शाह चौकी पुलिस को सौंपा। संदीप ने घटना में साथी राहुल कश्यप का नाम भी कबूला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 10 जून को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने 13 जून को किशोरी को गाजीपुर से बरामद किया। कोर्ट में उसके बयान दर्ज किए गए थे। अब  22 जून को किशोरी और उसके पिता ने एसपी से शिकायत में बताया कि संदीप, राहुल और शुभम गुप्ता निवासी राधा नगर पर अगवा करने और अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि विवेचक ने गलत बयान दर्ज किए। इसी कारण दुष्कर्म की धाराएं मुकदमे में नहीं जोड़ी गईं। पिता ने धाराएं बढ़ाने और विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को वायरल एक वीडियो में किशोरी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी शुभम गुप्ता ने एक रात बेटी के साथ जिस घर में दुष्कर्म किया, उसे अयाह शाह के भाजपा विधायक विकास गुप्ता उर्फ बबलू का बताया था। 

विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि वह आरोपियों को जानते तक नहीं है। उनके आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रशासन कभी भी चेक कर सकता है। उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। 


विवेचक शाह चौकी इंचार्ज अमित सिंह के खिलाफ जांच बैठाई गई है। मामले में किशोरी के दोबारा बयान दर्ज कराए जाएंगे। जांच थानाध्यक्ष को सौंपकर फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
एसपी सतपाल अंतिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed