फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Girl brutally murdered in Hardoi, body found in a semi-naked state in field, injury marks found on body

यूपी: हरदोई में बेरहमी से युवती की हत्या, खेत में अर्ध नग्नावस्था में मिला शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Thu, 23 Dec 2021 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Dec 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
UP: Girl brutally murdered in Hardoi, body found in a semi-naked state in field, injury marks found on body
हरदोई: खेत में मिला युवती का शव - फोटो : amar ujala
हरदोई के बेहन्दर में बीते 24 घंटे से कम समय में जिले में एक और युवती की हत्या कर दी गई। हरपालपुर थानाक्षेत्र में बुधवार देर शाम एक युवकी की हत्या कर दी गई थी। देर रात तक कासिमपुर थाना क्षेत्र के किठवा खेड़ा मजरा सरेहरी गांव में एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका अर्ध नग्नावस्था में शव गांव में ही सरसों के एक खेत में पड़ा मिला है। युवती की हत्या गला घोटकर और चेहरे व सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर की गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मिले एक मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। गांव निवासी किसान की इकलौती बेटी ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह बुधवार को देर शाम शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। उसके बाद से वह लापता थी।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजन प्रतिभा को ढूंढते हुए खेतों की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सरसों के एक खेत में उसका का अर्ध नग्नावस्था में शव पड़ा देख परिजन चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास व गांव के तमाम लोग वहां पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर एसपी अजय कुमार, एएसपी पूर्वी और सीओ संड़ीला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को युवती के शव के पास ही प्लास्टिक का एक डिब्बा व मोबाइल फोन पड़ा मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक युवती के गले पर रस्सी से गला घोटे जाने व सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान हैं। उसका जबड़ा भी टूटा है। युवती की शरीर व कपड़ों की हालत देख दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। एसपी ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed