फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: gang Misdeed with Teenage girl, report filed against one named and several unknown persons

UP: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर भागे, एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 11:07 PM IST
सार

यूपी के घाटमपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
UP: gang Misdeed with Teenage girl, report filed against one named and several unknown persons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को सोमवार को एक युवक साथियों के साथ बहलाफुसलाकर कार में बैठाकर जंगल में ले गया। वहां साथियों के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। मंगलवार की सुबह किशोरी किसी तरह घाटमपुर के एक गांव पहुंची। वहां से एक ग्रामीण ने फोनकर परिजनों को सूचना दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को उसकी बेटी घर से खेत के लिए निकली थी। रास्ते में कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी सत्यम अपने अन्य साथियों के साथ कार से आया और बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। शाम तक बेटी के घर न पहुंचने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से फोन आया कि बेटी बदहवास हालत में वहां पहुंची है। वह वहां पहुंचे तो बेटी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सत्यम और उसके अज्ञात साथियों पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही सामूहिक दुष्कर्म की बात स्पष्ट होगी। क्योंकि किशोरी स्पष्ट बता नहीं पा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। वहीं, सूचना मिलने पर डीसीपी दीपेंद्र चौधरी ने पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed