{"_id":"5fc882b68ebc3e9b9c28fb30","slug":"up-four-vehicles-clashed-in-dense-fog-on-hardoi-shahjahanpur-road-one-dead-and-three-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर घने कोहरे में भिड़े चार वाहन, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर घने कोहरे में भिड़े चार वाहन, एक की मौत तीन घायल
Thu, 03 Dec 2020 11:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में टकराए वाहन, एक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में पलटी गन्ने भरी ट्रैक्टर-ट्राली में कार जा भिड़ी। पीछे से आ रही पिकअप भी कार में घुस गई। इनमें सवार लोग वाहनों को हटाने की कवायद कर रहे थे तभी हरदोई डिपो की रोडवेज बस भी इन वाहनों में टकरा गई।
इस बीच कार में सवार हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउना निवासी विक्रम अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर चीनी मिल ले जा रहे थे।
बुधवार देर रात हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इसकी सूचना पर ट्रैक्टर ट्राली को सीधा करने के लिए विक्रम के परिजन बाइक से मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान घने कोहरे में आई कार पहले से पलटी पड़ी ट्राली में जा टकराई।
विज्ञापन
कार के पीछे आ रही पिकअप भी कार से टकरा गई। घटना में कार सवार सोनू सिंह (40) पुत्र फूल सिंह ग्राम कौर थाना अटेरी मंडी जनपद महेंद्रगढ़, हरियाणा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कार चालक समुद्र पुत्र सिंधू सिंह ग्राम लाइनपुर तहसील महवा जनपद दौसा राजस्थान मामूूली रूप से चुटहिल हुआ।

पिकअप में सवार वसीम (45) पुत्र सलीम और नफीस (25) पुत्र छमिया निवासीगण चमरौआ जनपद रामपुर भी घायल हो गए। पिकअप में आशिक अली भी सवार था, लेकिन उसे मामूली चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
इसके बाद मौके पर मौजूद लोग आपस में भिड़े वाहनों को हटाने की कोशिश कर रहे थे। तभी शाजहांपुर की ओर से आ रही हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने भी पिकअप में टक्कर मार दी। दिल्ली से आ रही बस में करीब तीस सवारी थीं, लेकिन इनमें कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से किनारे कराया और यातायात सामान्य कराया। बेहटा गोकुल थाने के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।