Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Four people caught with stolen and adulterated diesel and petrol

UP: चोरी व मिलावटी डीजल-पेट्रोल के साथ चार लोग पकड़े गए, क्राइम ब्रांच और बिल्हौर पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Sat, 06 Dec 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Dec 2025 10:51 PM IST
सार

लालपुर गांव में क्राइम ब्रांच और बिल्हौर पुलिस की टीम ने चोरी व मिलावटी डीजल-पेट्रोल के साथ चार लोगों को पकड़ा है। उनके पास से 700 लीटर पेट्रोल, 1000 लीटर डीजल और दो टैंकर मिले हैं।

विज्ञापन
UP: Four people caught with stolen and adulterated diesel and petrol
बिल्हौर के लालपुर में नकली डीजल व पेट्रोल के साथ पकड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच और बिल्हौर पुलिस की टीम ने शनिवार की शाम लालपुर गांव में एक सुनसान स्थान पर चोरी और मिलावटी डीजल-पेट्रोल के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया। मौके से टैंकर के अलावा डीजल-पेट्रोल भरा कई ड्रम व केन मिला है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य नकली पेट्रोल-डीजल बनाकर किसानों को बेचते थे। इसका गोदाम लालपुर गांव में बना रखा था। पुलिस जब्त किए गए पेट्रोल-डीजल और अन्य पदार्थों की जांच कर रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी (साइबर) सुमित सुधाकर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व बिल्हौर पुलिस ने लालपुर गांव में एक सुनसान स्थान पर छापा मारकर काफी तादाद में नकली डीजल-पेट्रोल पकड़ा। एसीपी सुमित सुधाकर ने बताया कि करीब 700 लीटर पेट्रोल, 1000 लीटर डीजल सहित कई ड्रम, कैन और दो टैंकर भी मिला है। प्राथमिक जांच में नकली व चोरी का डीजल लाकर उसमें कई प्रकार के रसायनों को मिलकर गांवों में खपाने का मामला सामने आया है। नकली पेट्रोल व डीजल बनाने वाले गैंग का संपर्क कन्नौज और बांगरमऊ उन्नाव तक होने के भी साक्ष्य मिले हैं। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके साथ काम कर रहे कई ग्रामीण भी पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed