फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: fierce fire in chappal factory in Kanpur's vijay nagar

कानपुर: रूपानी फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान, चार घंटे चला आग का तांडव

Fri, 05 Mar 2021 03:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Mar 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
UP: fierce fire in chappal factory in Kanpur's vijay nagar
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
कानपुर के फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फुटवियर बनाने वाली रूपानी फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 12 दमकलों की मदद से करीब चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का माल जल गया।
विज्ञापन


फैक्टरी के शीशे व दीवारें तक चिटक गईं। पांडु नगर निवासी लक्ष्मण दास रूपानी की फैक्टरी में दोपहर करीब सवा दो बजे तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारी तब खाना खा रहे थे। आग के विकराल होने से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने गोदाम से निकलकर खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन

 

धुआं भरने से दम घुटने लगा। अकाउंटेंट वेद प्रकाश के शोर मचाने पर बाकी 150 कर्मी भी फैक्टरी से बाहर आ गए। एडमिन हेड आनंद शुक्ला की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने दमकलों से पानी की बौछार शुरू की। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। फैक्ट्री मालिक ने फिलहाल करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया है।

शीशे और दीवारें तक चिटक गईं
प्रत्यक्षदर्शी फैक्टरी कर्मी रोहित ने बताया कि वह और दस कर्मी तीसरी मंजिल पर खाना खा रहा थे। इसी दौरान आग लग गई। सभी कर्मी सुरक्षित बाहर निकल आए। मैनेजर अनीश ने बताया कि गोदाम में जूते चप्पल के अलावा केमिकल के ड्रम रखे थे। आग से अगल-बगल फैक्ट्रियों के शीशे और दीवारें भी चिटक गईं। 

घंटों बाधित रहा यातायात 
आग की सूचना पर एसपी साउथ दीपक कुमार भूकर, सीओ नजीराबाद संतोष सिंह और फजलगंज थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कराया, जिससे कोई हताहत न हो। पुलिस ने लाठियां पटककर तमाशबीनों को खदेड़ा। इस दौरान घंटों यातायात प्रभावित रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed