फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Fell for brother-in-law so husband was poisoned FIR registered wife

UP: जीजा पर आया दिल..तो पति को खाने में दिया जहर, हरदोई में पत्नी और दो जीजा पर FIR दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 08:52 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 08:52 PM IST
सार

Hardoi News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके दो जीजाओं के खिलाफ खाने में कथित रूप से जहरीला पदार्थ देकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Fell for brother-in-law so husband was poisoned FIR registered wife
पत्नी और दो जीजाओं पर पति को जहर देने का आरोप - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में जीजा से अवैध संबंधों के चक्कर में पति को रास्ते से हटाने की सनसनीखेज साजिश सामने आई है। जीजा के साथ रहने की चाह में पत्नी ने पति को खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। अब स्थिति सामान्य होने पर पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पत्नी और उसके दो जीजा के खिलाफ हत्या के प्रयास की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा से संबंधों को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित युवक का विवाह 24 नवंबर 2025 को कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की युवती से हुआ था। विवाह के बाद पति को पता चला कि पत्नी के अपने जीजा मनोज कुमार निवासी धोंधी (बिलग्राम, हरदोई) से नजदीकी संबंध हैं।

विज्ञापन

पति द्वारा समझाने के बावजूद पत्नी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि बीती 07 जुलाई को योजना के तहत पत्नी ने पति के भोजन में विषैला पदार्थ मिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर आरोपी जीजा मनोज और कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी दूसरा जीजा रामशंकर भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित के साथ मारपीट की।

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित के पिता और भाई ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां 24 घंटे चले इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से की।

एसपी के कड़े निर्देशों के बाद बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों का संकलन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed