फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Father hanged himself after not getting custody of pregnant teenager

UP: गर्भवती किशोरी की सुपुर्दगी न मिलने पर पिता ने लगाया फंदा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया रुपये मांगने का आरोप

Sat, 30 Nov 2024 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Nov 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
UP: Father hanged himself after not getting custody of pregnant teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

बहलाकर ले जाई गई किशाेरी को घर न ला पाने से आहत पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस पर रुपये मांगने और रुपये न देने पर किशोरी की सुपुर्दगी न करने से परेशान होकर खुदकुशी किए जाने का आरोप लगाया है। हरपालपुर काेतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) की गुमशुदगी का मामला उसके पिता ने 24 नवंबर को दर्ज कराया था। पुलिस ने 25 नवंबर को किशोरी और उसे बहलाकर ले जाने वाले किशोर (17) को शाहजहांपुर से खोज लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। मेडिकल के दौरान किशोरी के गर्भवती होने का पता चला।

विज्ञापन


इसी बीच उसे किशोर न्यायिक बोर्ड (सीडब्ल्यूसी) के सामने ले जाया गया। यहां किशोरी के परिजन उसे साथ ले जाने की जिद कर रहे थे। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी पर दुष्कर्म की आशंका जताते हुए विस्तृत मेडिकल कराए जाने के आदेश दे दिए। इस पर किशोरी को महिला पुलिस कर्मियों की निगरानी में रखा गया। उधर, किशोरी के पिता परिजनों समेत घर चले गए। शनिवार सुबह पिता (40) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा मौके पर पहुंचे। समझाबुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी और साले ने घटना को लेकर पुलिस पर गंंभीर आरोप लगाए। कहा कि परिजन किशोरी को घर लेकर आना चाहते थे। पुलिस इसके लिए डेढ़ लाख रुपये मांग रही थी। आरोप है कि 50 हजार रुपये दे भी दिए गए थे, लेकिन पुलिस और रुपये मांग रही थी। हालांकि, बाद में पता चला कि 12 हजार रुपये किसी अभिषेक नाम के शख्स के माध्यम से भेजे गए थे, लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed